फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Notice served to the managers and principals of four schools running without recognition

Pratapgarh News: बिना मान्यता के चल रहे चार विद्यालयों के प्रबंधकों-प्रधानाचार्यों को थमाया नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Notice served to the managers and principals of four schools running without recognition
जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद में बिना मान्यता के अतिरिक्त कक्षाएं चलाने वाले चार विद्यालयों के प्रबंधकों-प्रधानाचार्यों को नोटिस थमाया है। 11 सितंबर तक मान्यता का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने का निर्देश डीआईओएस ने दिया। उन्होंने चेताया कि जिन विद्यालयों की मान्यता नहीं होगी उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जांच में चिलबिला में संचालित सुशीला देवी कॉन्वेंट हाईस्कूल रंजीतपुर में 10वीं कक्षा की मान्यता मिली जबकि यहां पर इंटर की कक्षाएं संचालित की जा रही थीं। इंडियन पब्लिक साइंस कॉलेज जामताली में आठवीं तक मान्यता पर माध्यमिक की कक्षाएं संचालित की जा रही थीं। इसरा एकेडमी हायर सेकेंड्री स्कूल जामताली रानीगंज की मान्यता हाईस्कूल तक होने के बाद इंटर की कक्षाएं संचालित की जा रही थी।
विज्ञापन

राम दौड़ तिवारी बालिका उमा विद्यालय बसिरहा में कक्षा 10वीं तक मान्यता होने पर इंटर की कक्षाएं संचालित मिलीं। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बताया कि इन विद्यालयों की शिकायतें मिली थीं। जांच में मान्यता से अधिक कक्षाएं संचालित मिली। नोटिस देकर प्रबंध-प्रधानाचार्यों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। मान्यता प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। सही दस्तावेज नहीं दिखाने पर मान्यता प्रत्याहरण एवं एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed