{"_id":"688a6e5ab57cbdd0d6005d68","slug":"notice-served-to-contractor-on-irregularities-in-road-construction-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-144640-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सड़क निर्माण में अनियमितता पर ठेकेदार को थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सड़क निर्माण में अनियमितता पर ठेकेदार को थमाया नोटिस
Thu, 31 Jul 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
शहर के मीराभवन वार्ड में बन रही सीसी सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोप में ईओ ने ठेकेदार को नोटिस थमाते हुए जवाब मांगा है। सभासद ने गिट्टी की जगह मिट्टी का प्रयोग करने की शिकायत करते हुए निर्माण कार्य बंद करा दिया था।
मीराभवन वार्ड में साईं मंदिर के पास करीब 21 लाख की लागत से सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। शनिवार को सड़क निर्माण में गिट्टी की जगह मिट्टी गिराई जाती देख मोहल्ले के लोगों ने विरोध करते हुए सभासद धीरज सिंह को जानकारी दी। सभासद अपने साथी सभासद योगेश सिंह को लेकर मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने सड़क निर्माण बंद कराते हुए मामले की जानकारी ईओ नगर पालिका को दी।
निर्माण कार्य का वीडियो व फोटो भी भेजा। मामले को संज्ञान में लेते हुए नगर पालिका के ईओ ने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने का नोटिस भेजा। सप्ताह भर के भीतर जवाब भी मांगा है। ईओ राकेश कुमार ने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की गड़बड़ी हुई तो कार्यदायी संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।