फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Not a single candidate took back the form in the municipality, 14 councilors left the field

Pratapgarh News: नगरपालिका में एक भी प्रत्याशी ने वापस नहीं लिया पर्चा, 14 सभासदों ने छोड़ा मैदान

Fri, 21 Apr 2023 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 21 Apr 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Not a single candidate took back the form in the municipality, 14 councilors left the field
नगरपालिका परिषद में नामांकन करने वाले सभी 20 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे, जबकि सभासद के 14 प्रत्याशियों ने मैदान छोड़ दिया है। जिले के 18 टाउन एरिया में अध्यक्ष पद के लिए आवेदन करने वाले 35 दावेदारों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है, जबकि सभासद पद के दावेदार 92 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी ही वापस ले ली है।
विज्ञापन

अब टाउन एरिया के अध्यक्ष पद के लिए 247 और सभासद के लिए 1490 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। शुक्रवार को 11 बजे से चुनाव चिंह का आवांटन किया जाएगा।
नगर निकाय चुनाव में बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र वापस लेने का दिन था। सुबह से शाम तक नामांकन स्थल पर प्रत्याशियों का जमावड़ा रहा। उन्हें इस बात का भय सता रहा था कि कहीं साजिश के तहत दूसरा व्यक्ति उनका पर्चा वापस लेने न पहुंच जाय। दोपहर तीन बजे के बाद स्थिति साफ होने पर प्रत्याशी चुनाव क्षेत्र की ओर भागे।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद में 20 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि सभासद के लिए 158 प्रत्याशी मैदान में हैं। 18 टाउन एरिया अध्यक्ष पद के लिए 247 प्रत्याशी मैदान में हैं और सभासद के लिए 1490 प्रत्याशी हैं। टाउन एरिया पृथ्वीगंज में अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक 22 प्रत्याशी और सबसे कम कुंडा और कटरामेदनीगंज टाउन एरिया में छह-छह प्रत्याशी मैदान में हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 11 बजे से चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों नगर पंचायतों से आधा दर्जन से ज्यादा उम्मीदवारों ने किया किनारा
रानीगंज। नगर निकाय के चुनाव को लेकर तहसील में बृहस्पतिवार को उम्मीदवारों की गहमागहमी बनी रही। पर्चा वापस लेने रानीगंज नगर पंचायत से 2 निर्दल अध्यक्ष और 2 सभासद के पद पर पर्चा वापसी हुई। अध्यक्ष पद पर सबसे ज्यादा पृथ्वीगंज से छह निर्दल और पांच सभासद प्रत्याशियों ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला करते हुए अपना नामांकन वापस कर लिया। सुवंसा नगर पंचायत में अध्यक्ष के पद के लिए चार निर्दलीय और सभासद के लिए आठ प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया।

नपं अध्यक्ष पद पर मानिकपुर व हीरागंज से 2-2 डेरवा से एक प्रत्याशी ने लिया नामांकन वापस
कुंडा। नगर निकाय चुनाव में नगर पंचायत मानिकपुर के चुनाव में चेयरमैन पद पर नामांकन करने वाली विजयलक्ष्मी व कृष्णा जायसवाल ने नामांकन वापस लिया। नगर पंचायत हीरागंज का चेयरमैन पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। जहां 12 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। दो महिला प्रत्याशी अनीता देवी प्रथम व अनीता देवी द्वितीय ने अपना नामांकन वापस लिया। नगर पंचायत डेरवा बाजार का चेयरमैन पद अनारक्षित है। जहां से 19 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन किया था। नामांकन करने वाले मोहम्मद सगीर ने सपा प्रत्याशी के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लिया। जबकि कुंडा नगर पंचायत से एक भी नामांकन पत्र वापस नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed