फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Nomination in tehsils from today, 21 zones, area divided into 42 sectors

Pratapgarh News: तहसीलों में आज से नामांकन, 21 जोन, 42 सेक्टर में बंटा इलाका

Tue, 11 Apr 2023 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 11 Apr 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Nomination in tehsils from today, 21 zones, area divided into 42 sectors
आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद दुसरे दिन कुंडा में होर्डिंग्स हटाते नगर पंचायत कर्मचारी। सं
जिले के नगरपालिका परिषद और 18 टाउन एरिया में अध्यक्ष और सभासद पद के लिए तहसीलों में मंगलवार से नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 17 अप्रैल तक होने वाले नामांकन के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की है। नगरपालिका और टाउन एरिया में अध्यक्ष तथा सभासद के लिए अलग-अलग आरओ, एआरओ की तैनाती हुई है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बात करते हुए डीएम डॉ.नितिन बंसल ने कहा, एक नगरपालिका परिषद और 18 टाउन एरिया में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। नगरीय इलाकों को 21 जोन और 42 सेक्टर में बांटा गया है। 11 से 17 अप्रैल तक 11 से तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

18 अप्रैल को 11 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी 20 अप्रैल को प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। 21 अप्रैल को 11 बजे से चुनाव चिन्ह मिलेंगे और चार मई को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। 13 मई को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। नगरपालिका परिषद और टाउन एरिया में 220 मतदान केंद्र और 506 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि आपराधिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सभी थानों की पुलिस को लगा दिया गया है। जिन थानों में टाउन एरिया नहीं हैं, उन थानों के पुलिसकर्मियों को निकट के टाउन एरिया में लगाया जाएगा।
00
इनसेट---------------
नामांकन और मतदान के लिए चिन्हित स्थल
नगरीय निकाय का नाम नामांकन स्थल पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल मतगणनास्थल
नगरपालिका बेल्हा अफीमकोठी जीआईसी जीआईसी
सिटी तहसीलसदर जीआईसी जीआईसी
कटरामेदनीगंज अफीम कोठी जीआईसी जीआईसी
मानधाता तहसीलसदर जीआईसी जीआईसी
अंतू सदर ब्लाक जीआईसी जीआईसी
गड़वारा सदर ब्लाक जीआईसी जीआईसी
कटरागुलाबसिंह सदर तहसील जीआईसी जीआईसी
पट्टी तहसील पट्टी ब्लाक पट्टी पीजीकॉलेज पट्टी
कोहंडौर तहसील पट्टी ब्लाक पट्टी पीजीकॉलेज पट्टी
ढखवा तहसील पट्टी ब्लाक पट्टी पीजी कालेज पट्टी
रामगंज तहसील पट्टी ब्लाक पट्टी पीजी कालेज पट्टी
रानीगंज तहसील रानीगंज करपात्री इंटरकालेज स्वामी करपात्री इंटर कॉलेज
पृथ्वीगंज तहसील रानीगंज करपात्री इंटरकालेज स्वामी करपात्री इंटर कॉलेज
सुवंसा तहसील पट्टी करपात्री इंटरकालेज स्वामी करपात्री इंटर कॉलेज
लालगंज तहसील लालगंज तहसील लालगंज तहसील लालगंज
कुंडा तहसील कुंडा तुलसीइंटरकालेज तुलसी इंटर कॉलेज
बाबूगंज हीरागंज बाजार तहसील कुंडा तुलसी इंटर कॉलेज
मानिकपुर तहसील कुंडा तुलसी इंटरकालेज तुलसी इंटर कॉलेज
डेरवा बाजार तहसीलकुंडा तुलसी इंटरकालेज तुलसी इंटर कॉलेज
00
इनसेट---------------
अध्यक्ष पद के एक आरओ और दो-दो एआरओ
नगरपालिका और टाउन एरिया के अध्यक्ष पद के लिए एक आरओ और दो-दो एआरओ की तैनाती की गई है। सभासद पद के लिए नगरपालिका परिषद में पांच आरओ और 10 एआरओ की तैनाती की गई है । जबकि सभी टाउन एरिया में एक आरओ और दो-दो एआरओ की तैनाती की गई है।
00
इनसेट------------------
शहरी क्षेत्र के लोगों का ही जमा होगा शस्त्र
डीएम ने स्पष्ट किया है कि जिन इलाकों में चुनाव हो रहा है उन्हीें लोगों के शस्त्र जमा कराए जाएंगे। जिले में सभी लाइसेंस धारकों का शस्त्र नहीं जमा कराया जाएगा। डीएम ने बताया कि शस्त्र जमा कराने के लिए स्क्रीनिंग कमेटी बनाई गई है। अगर स्क्रीनिंग कमेटी को लगता है कि शस्त्र धारक का असलहा जमा कराया जाना आवश्यक नहीं है, तो उसका शस्त्र नहीं जमा कराया जाएगा।
00
इनसेट-------------
मतदाता सूची में 17 अप्रैल तक बढेंगे नाम
नगरपालिका परिषद और टाउन एरिया की मतदाता सूची में 17 अप्रैल तक नाम बढाए जाएंगे। अगर किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नहीं है, तो अब नया आवेदन कर सकता है। अगर उसने पहले आवेदन किया है, तो उसी का नाम शामिल किया जाएगा।

00
इनसेट------------------
आरओ, एआरओ का प्रशिक्षण
नगरनिकाय चुनाव के लिए आरओ और एआरओ की तैनाती पहले ही कर दी गई थी। रविवार को चुनाव की घोषणा होते ही सोमवार को दूसरी पाली में आरओ और एआरओ को प्रशिक्षित किया गया। डीएम डॉ. नितिन बंसल ने आरओ और एआरओ को सफलतापूर्ण मतदान कराने का टिप्स दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed