फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   now students will get solar lamp

अब सोलर लैंप की रोशनी में पढ़ेंगे होनहार

Mon, 30 Oct 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 30 Oct 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
now students will get solar lamp
सरकार ने नयनादेवी में पांच मेगावाट का सौर ऊर्जा पार्क बनाने की घोषणा की थी। - फोटो : डेमो पिक
 अब जिले के होनहारों को बिजली गुल होने पर लालटेन व ढिबरी का सहारा नहीं लेना होगा। वह सोलर लैंप की रोशनी में पढ़ाई करेंगे। ऊर्जा मंत्रालय के प्रयास से बाएफ ने इस दिशा में पहल शुरू कर दी गई। पहले चरण में बिहार ब्लाक के 37 हजार बच्चों को सोलर लैंप वितरण का क्रम शुरू हो गया है। जबकि दूसरे चरण में गौरा ब्लाक में 67 हजार बच्चों के  लिए सोलर लैंप बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। दोनों ब्लाकों में परिषदीय विद्यालयों के साथ ही जीआईसी व स्ववित्तपोषित कालेजों में पढने वाले बच्चों को यह लैंप वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन


जिले में बिजली अव्यवस्था किसी छुपी नहीं है। शहर और गांव में भले ही 24 और 18 घंटे विद्युत आपूर्ति के दावे किये जा रहे हो मगर हकीकत इससे इतर है। शहर में 7 से 8 घंटे की कटौती की जा रही है जबकि गांवों में अव्यवस्था का ऐसा आलम है कि लोगों को विद्युत खराबी के चलते हप्तेभर भर रोशनी से नहरूम रहना पड़ता है। यह अव्यवस्था परीक्षा के दौरान खूब अखरती है और बच्चों की पढ़ाई खूब प्रभावित होती है, मजबूर होकर छात्र- छात्राओं को ढिबरी व लालटेन का सहारा लेना पड़ता है। मगर अब बिजली गुल होने के बाद बच्चों को इस अव्यवस्था से दो चार नहीं होना पडेगा।  नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय एमएनआरई द्वारा कक्षा 1 से लेकर 12 तक बच्चों को सूर्यप्रकाश से संचालित होने वाले सोलर लैंप मुहैया कराने की पहल शुरू की है। इसकी जिम्मेदारी भारतीय एग्रो इंडस्ट्रीज फाउंडेशन बाएफ को साैंपी गई है। सोलर लाइट को बनाने के लिए बाएफ केन्द्रों पर बकायदा महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रोजेक्ट मैनेजर शांति मिश्रा बताती हैं कि प्रथम चरण में बिहार ब्लाक को चुना गया है जहां वितरण का क्रम जारी है। कक्षा 1 से 12 तक करीब 37 हजार बच्चों को सोलर लैंप वितरण करने की योजना है। जबकि दूसरे चरण में गौरा ब्लाक को चुना गया है। यहां करीब 67 हजार बच्चों को लैंप वितरण करने की योजना है। इसके लिए बाएफ केन्द्र पर सोलर लैंप बनाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि वैसे तो सोलर लैंप की कुल कीमत 700रूपए है, जबकि सहूलियत के तौर पर  छात्रों को महज 100 रूपए में दिए जाएगे। सालभर किसी तरह की दिक्कत आने पर मुफ्त में इसकी रिपेरिंग भी की जाएगी। इसके केन्द्र बनाए का भी निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed