फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   no issue was of ram mandir decission people were in preparation of barawafat

फैसले का असर नहीं, बारावफात की तैयारी में जुटे रहे मुसलमान

Sun, 10 Nov 2019 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
no issue was of ram mandir decission people were in preparation of barawafat
फैसले का असर नहीं, बारावफात की तैयारी में जुटे रहे मुसलमान
विज्ञापन

शहर से लेकर गांवों में अकीदतमंद ईद उल मिलादुन्नबी की करते रहे तैयारी
प्रतापगढ़। अयोध्या प्रकरण को लेकर शनिवार को सुप्रीमकोर्ट का फैसला आने के बाद तमाम आशंकाएं जताई जा रही थीं, लेकिन सब पर पूरी तरह विराम लग गया। मुस्लिम समाज के लोग बारावफात की तैयारी में जुटे रहे। शहर से लेकर गांवों में अकीदतमंद जुलूस निकालने के साथ ही तैयारियों को अंतिम रूप देते नजर आए।
अयोध्या प्रकरण को लेकर शनिवार को फैसले का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। फैसले के बाद जिले का माहौल खराब न हो, भाईचारा कायम रहे, इसके लिए कई दिनों से हर समुदाय के लोगों के साथ प्रशासन बैठक कर रहा था। सड़क पर पुलिस चक्रमण करते हुए लोगों को भाईचारे का पाठ पढ़ा रही थी। शनिवार को फैसला आने के बाद भी वैसा ही माहौल नजर आया। हर कोई अपने काम में जुटा रहा। रविवार को बारावफात का जुलूस निकालने की तैयारी कई दिनों से चल रही थी। सुप्रीमकोर्ट का फैसला आने के बाद भी लोग जुलूस निकालने के लिए अंतिम रूप देते रहे। रविवार को अकीदतमंद शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुुलूस निकालेंगे। जिसमे नात ए पाक पढ़ने के साथ ही खिलाड़ी अपनी हुनर का प्रदर्शन करेंगे। शहर के खुशखुशवापुर, पल्टन बाजार गुलशने मदीना, पुराना माल गोदाम रोड, रेलवे कालोनी, सिप्तैन रोड, गोड़े समेत अन्य इलाकों में अकीदतमंद जुलूस निकालने की तैयारी को अंतिम रूप देते रहे। रविवार को लोग दोपहर बाद शहर में जुलूस निकालेंगे। अंजमुन आशिकाने रसूल के अध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी ने बताया कि पूर्व की तरह रविवार को भी ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस में शामिल लोगों का शहर के कई स्थानों पर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

गले मिल जताई खुशी, एक-दूसरे को खिलाई मिठाई
प्रतापगढ़। अयोध्या प्रकरण को लेकर शनिवार को सुप्रीम फैसले का हर कोई स्वागत करना नजर आया। गले मिलकर लोगों ने खुशी जताई और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। मुसलिम बहुल इलाकों पर प्रशासन की नजर रही। हालांकि हर कोई अपने रोजमर्रा के कामों में जुटा रहा। लोग फैसला जानने के इच्छुक जरूर थे, लेकिन उसके बाद अपने काम में व्यस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में भाईचारा कायम है। यहां कभी भी गंगा जमुनी तहजीब खतरे में नहीं दिखी। शनिवार को अयोध्या प्रकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया। कोई सोशल मीडिया से तो कोई टेलीवीजन से फैसले की जानकारी करता रहा। जो बाहर थे वे लोग अपने करीबियों से फैसले की जानकारी फोन पर करते रहे। जिले के भाईचारे को अधिक मजबूती देने के लिए शहर के अजीत नगर में सर्वसमाज के लोग एकत्र हुए। हर कोई फैसले की सराहना कर रहा था। यहां पहुंचे कम्युनिस्ट नेता निर्भय सिंह व बाबा रशीद खान एक दूसरे से गले मिलकर खुशी जताई। इसके बाद सभी मजहब के मानने वालों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। आजाद नगर, बेगमवार्ड, जेल रोड, तहसील वार्ड, डेरवा, सिटी, कटरामेदनीगंज, दुर्गागंज, रानीगंज, दीवानगंज मुस्लिम बहुल इलाके में लोग रोजमर्रा के कामों में जुटे रहे। हर कोई फैसला जानने के बाद अपने काम-धंधे में लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed