फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   news

लापता महिला की तीन बीघा जमीन कर दिया बैनामा

Sat, 09 May 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Sat, 09 May 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
आसपुर देवसरा के महुली गांव में दशकों से लापता महिला के नाम पर फर्जी आईडी प्रूफ बनवाकर तथा अपनी फोटो लगाकर तीन बीघा जमीन बैनामा कर दिया गया। दो गांव की इन जमीनों का बैनामा किए जाने के बाद जब कब्जा करने की नौबत आई तो मामला खुला। इस मामले में दो के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के महुली गांव निवासी कुतरा देवी पत्नी राम सुमेर निवासी महुली दशकों से लापता है। इनके स्थान पर चटकीला देवी पत्नी राम देव निवासी सिलकिला थाना बदलापुर ने खुद को कुतरा देवी बन गई। क्षेत्र के महरूपुर व ढिढुई में लगभग तीन बीघा जमीन का बैनामा करने के लिए फर्जी आईडी प्रूफ तक तैयार करा डाला।
विज्ञापन



इस जमीन का बैनामा एक लाख अस्सी हजार में बीते 06 फरवरी 2015 को बैनामा कर दिया। इस जमीन को जमीला पत्नी शजमुल हुसैन महुली के नाम खरीदी गई। जब इस जमीन को वह कब्जा करने गई तक जाकर पता चला कि सारा मामला जालसाजी से जुड़ा है। ऐसे में अपने को ठगा पाकर पति शजमुल हुसैन कोतवाली आए और जालसाजी के जरिए जमीन बेचने व पैसा हड़पने की तहरीर पुलिस को दी। इस मामले में चटकीला व उसके बेटे ज्ञानचंद जो बैनामे में गवाह है के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed