फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   news

थानों में सड़ रहे छोटे-बड़े वाहन

Mon, 16 Mar 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 16 Mar 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
news
जनपद के थानों में पुलिस विभाग की मेहरबानी के चलते छोटे और बड़े वाहन कंडम होते जा रहे हैं लाखों की कीमत वाले वाहनों में इस कदर जंग लग रहा है कि उनका कबाड़ के हिसाब से भी रेट नहीं मिलेगा। अधिकारियों के बार-बार आदेश के बाद भी थानेदार वाहनों की नीलामी कराने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


जनपद में कुल 21 थाने हैं। महिला थाने को छोड़कर हर थानों में काफी अर्से से छोटे और बड़े वाहन पुलिस की अभिरक्षा में गर्मी, बारिश, सर्दी झेलते हुए कबाड़ का रूप ले लिए हैं। आला अधिकारियों के बार-बार आदेश के बाद भी पुलिस विभाग के लोग कंडम हो रहे वाहनों की नीलामी कराने के बारे में सोचते तक नही। नगर कोतवाली में तो ऐसे वाहनों का भंडार लगा हुआ है। जीजीआईसी परिसर तक कोतवाली पुलिस की अभिरक्षा में वाहन खड़े हैं। छोटे वाहनों की तो बात ही छोड़िए मौजूदा समय में सभी वाहन कंडम हो चुके हैं। लाखों के वाहन पुलिसकर्मियों की लापरवाही के चलते कबाड़ हो रही है। इससे इन वाहनों की कीमत लाखों से घटकर हजारों व सैकड़ों में सिमट रही है।
विज्ञापन


 नगर कोतवाली समेत कई थानों में पुलिस के कब्जे में वाहन सड़ रहे हैं। इसके अलावा वाहनों के छोटे मोटे कलपुर्जे भी चोरी हो रहे हैं। कोतवाली के पीछे और आवासीय क्षेत्र में खड़े वाहनों के कलपुर्जे गायब हैं। इस ओर कोतवाली पुलिस ध्यान भी नहीं देती। अपर पुलिस अध्ाीक्ष्ाक ने कहा सभी थानेदारों को वाहनों की नीलामी के लिए निर्देशित किया जा चुका है। इसकी रिपोर्ट भी सभी से मांगी गई है। जो एसओ लापरवाही बरतेंगे। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed