फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mutton ordered, dead rat served in plate

Pratapgarh News: मटन का दिया ऑर्डर, थाली में परोस दिया मरा चूहा

Fri, 30 Jun 2023 09:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 30 Jun 2023 09:18 PM IST
विज्ञापन
Mutton ordered, dead rat served in plate
रानीगंज के गाजी की बाग के समीप ​स्थित ढाबे में बकरे के मीट में चूहा बनाकर देने पर हंगामा करते ग
ढाबा संचालक और ग्राहक के बीच हुआ झगड़ा , सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गौरा। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर गाजी की बाग स्थित ढाबे पर उस समय हंगामा शुरू हो गया जब ग्राहक के सामने मीट की थाली में मरा चूहा परोस दिया गया। काफी देर तक ग्राहक और ढाबा संचालक के बीच झगड़ा होता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
फतनपुर थाना के गौरा पूरे बदल निवासी विजय प्रताप सिंह, महेश सिंह व संतोष कुमार बृहस्पतिवार देर रात रानीगंज के गाजी की बाग स्थित कृष्णकुमार यादव के ढाबे पर मीट खाने पहुंचे थे। विजय ने मीट का ऑर्डर दिया। कुछ देर बाद जब थाली सामने आई तो विजय कुमार को थाली में मरा चूहा दिखाई पड़ा। इससे विजय और उसके साथियों का ढाबा संचालक से विवाद होने लगा। काफी देर तक ढाबा संचालक और ग्राहकों के बीच बहस होती रही। नाराज ग्राहकों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

हंगामे की जानकारी पर रानीगंज के साथ फतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इस मामले में रानीगंज थाना प्रभारी रानीगंज सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मामले की जांच कराई जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रानीगंज के फूड इंस्पेक्टर को कार्रवाई का निर्देश दिया है। सैंपल एकत्रित करके जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। ढाबा संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed