फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Murdered a young man and buried his body in soil on the banks of the river, was missing for two days.

Pratapgarh : युवक की हत्या कर शव को नदी के किनारे मिट्टी में दफनाया, दो दिन से था लापता

Wed, 29 May 2024 04:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 29 May 2024 04:14 PM IST
सार

मादूपुर अजगरा निवासी गया प्रसाद ओझा का पुत्र सत्यजीत उर्फ बड़ेलाल (27) मोहनगंज में एक मोबाइल की दुकान पर काम करता था। वह रोज दुकान मालिक दुर्गेश शुक्ला के साथ आता जाता था। सोमवार को भी वह दुकान मालिक के साथ दुकान पर गया लेकिन वापस नहीं लौटा।

विज्ञापन
Murdered a young man and buried his body in soil on the banks of the river, was missing for two days.
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोतवाली देहात क्षेत्र के मादूपुर अजगरा निवासी युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश बकुलाही नदी के किनारे मिट्टी में दफन मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मिट्टी में दबी लाश को बाहर निकलवाया। गले में धारदार हथियार से वार करने के निशान मिले हैं। मिट्टी में लाश दबी होने के कारण हाथ की उंगलियों के साथ ही शरीर की चमड़ी भी गल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता ने दुकान मालिक समेत कई लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर थाने में दी है। 

विज्ञापन


मादूपुर अजगरा निवासी गया प्रसाद ओझा का पुत्र सत्यजीत उर्फ बड़ेलाल (27) मोहनगंज में एक मोबाइल की दुकान पर काम करता था। वह रोज दुकान मालिक दुर्गेश शुक्ला के साथ आता जाता था। सोमवार को भी वह दुकान मालिक के साथ दुकान पर गया लेकिन वापस नहीं लौटा। बेटे का पता लगाने के लिए पिता दुर्गेश के घर गए उसने भी जानकारी से इनकार कर दिया। दो दिन बीत जाने के बाद भी पता न चलने पर पिता ने दुर्गेश शुक्ला, पप्पू, सुनील, धर्मेंद्र और उदयभान समेत अन्य लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है. आरोप ल गाया कि इन लोगों ने उसके पुत्र की हत्या करके लाश गायब की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed