फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Murder case registered in suspicious death of mother, son and daughter-in-law, accused in custody

Pratapgarh News: मां-बेटे और बहू की संदिग्ध माैत में हत्या का केस दर्ज, हिरासत में आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Murder case registered in suspicious death of mother, son and daughter-in-law, accused in custody
लीलापुर थाना क्षेत्र के सगरासुंदरपुर बाजार में मां-बेटे और बहू की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। रिया के पिता ने जमीन के विवाद में चार लोगों पर साजिश कर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर तीन मौतों की गुत्थी सुलझाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

सगरासुंदरपुर बाजार की रहने वाली आशा-48 और बेटा अंकित-26 तथा बहू रिया-22 का बृहस्पतिवार की सुबह घर में एक बेड पर शव मिला था। तीनों की जहरीला पदार्थ खाने से माैत की आशंका जताई रही थी। मामले में रात को अंतिम संस्कार के बाद लौटे मृतका रिया के पिता गौरापूरे बदल निवासी दीप कुमार पटवा ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि दामाद अंकित के मकान का विवाद गड़वारा निवासी भोला पटवा, उसके बेटे सत्यम पटवा, गौराडांड निवासी राजू पटवा तथा उसके भाई मनोज पटवा से चल रहा था। कई बार उन लोगों ने धमकी भी दी थी। उन्हें यकीन है कि बुधवार की रात इन लोगों की साजिश से खतरनाक जहरीला पदार्थ खिलाकर तीनों की हत्या की गई है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूत्रों के अनुसार रात में ही नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ करने में जुट गई है। वहीं घर में लगे सीसीटीवी को खंगालने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। दोपहर बाद से रात के बीच कोई भी घर के भीतर नहीं घुसा था। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर रिश्तेदारों से बातचीत की। साथ ही जल्द पूरी वारदात के खुलासे का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन




मिठाई के दुकान पर होती रही छानबीन
मृतक अंकित के घर मिले मिठाई के डिब्बे की अब जांच हो रही है। पुलिस उस दुकानदार से पता लगाएगी कि मिठाई कब कौन ले गया था। दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाला। बाजार में किसी दुकान पर जहरीली दवा मिलती है। इसकी भी पुलिस गहराई से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





रात में बाबा ने की थी झाड़ फूंक, रिया ने लगाया था ठहाका
मृतका आशा के घर शकूहाबाद का रहने वाला बुजुर्ग बाबा सिराज झाड़ फूंक करने आता जाता था। चर्चा है कि रात में उसकी अंकित से बातचीत हुई थी। उसने अपना व पत्नी रिया का सिर भारी होने की बात बताते हुए फूंक मारने को कहा था। वीडियो काल पर ही बाबा ने झाड़ फूंक किया था। इस दौरान रिया ठहाके मारकर हंसी भी थी। कुछ देर बाद बाबा फोन करने लगा, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। मामले में बाबा सिराज से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।




22 मिनट के बीच हुई थी तीनों की मौत
प्रतापगढ़। सगरासुंदरपुर बाजार में मां- बेटे व बहू की मौत 22 मिनट के भीतर हुई है। ऐसा उनके मोबाइल की छानबीन व रिश्तेदारों के दावे के बीच सामने आया है। हालांकि इलाके के अधिकांश लोग आत्महत्या से इनकार करते हुए हत्या की आशंका ही जता रहे हैं।

दूसरे को मिली थाने की कमान
सगरासुंदरपुर बाजार में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने स्पेशल टीम के प्रभारी मनोज पांडेय को लीलापुर का थानाध्यक्ष बनाया है। वहां तैनात अरुण सिंह को थाने पर ही रोके रखा गया है।


क्रिया कर्म का सामान मिलने पर फैली अफवाह
मृतक अंकित के घर से कुछ दूर शुक्रवार की सुबह क्रिया कर्म की सामग्री मिली। कुछ देर बाद तेजी से अफवाह फैली कि तंत्र मंत्र करने के चलते उनकी मौत हुई है। यहां अंकित ने ही तंत्र मंत्र कराया था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंचकर छानबीन करने लगी। कुछ देर बाद स्पष्ट हुआ कि सप्ताह भर पहले निशित विश्वास की हादसे में मौत हो गई थी। क्रिया कर्म उनके परिजनों ने किया था।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed