फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Murder case filed against five people including husband on the death of married woman

Pratapgarh News: विवाहिता की मौत पर पति समेत पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Murder case filed against five people including husband on the death of married woman
विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति समेत पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। हालांकि आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं।
विज्ञापन

कधंई थाना क्षेत्र के गुतौली निवासी बहाउद्दीन ने सुल्तानपुर के परसीपुर की रहने वाली शहनाज बानो (25) से शादी की थी। बहाउद्दनी की यह चौथी शादी थी। सोमवार को शहनाज बानो की संदिग्ध दशा में ससुराल में मौत हो गई। वह चारपाई पर मृत अवस्था में मिली। जानकारी होने पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

मायके वालों का आरोप है कि पति अक्सर मारपीट करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मंगलवार की देर शाम पिता बदलू की तहरीर पर पुलिस ने पति बहाउद्दीन, ननद नगीना, जेठ सहाबुद्दीन व जेठानी नूरजहां सहित पांच के खिलाफ दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। थाना प्रभारी गुलाबचंद सोनकर ने बताया कि विवाहिता की मौत के मामले में पिता की तहरीर पर पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed