फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   MPs not fulfilled by promises: Moti Singh

वादों पर खरे नहीं उतरे सांसद : मोती सिंह

Mon, 03 Jul 2017 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 03 Jul 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
MPs not fulfilled by promises: Moti Singh
leaders
मंगरौरा ब्लाक के रामापुर गंाव स्थित जगतपाल रंगनाथ द्विवेदी इंटरमीडिएट कॉलेज के गेट पर आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने सांसद कुंवर हरिवंश सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता को सांसद के दर्शन दुर्लभ हो गए हैं। बीते तीन सालों के कार्यकाल में सांसद अपने वादे खरे नहीं उतर पाए हैं। सभाओं में महज विकास के जुमले ही गढ़ते हैं। अब उनके जुमलों से जनता वाकिफ हो चुकी है। आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब अपने वोटों से देगी। उन्होंने मोदी-योगी-अनुप्रिया को एक विचारधारा का बताया। कहा कि इनकी सोच, इनकी नीति सबका साथ सबका विकास के नारे को मजबूत करना है। विकास की जो भी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, उससे जन-जन को लाभ हो रहा है।  
विज्ञापन


मंत्री मोती सिंह ने कहा कि मंगरौरा की धरती से मेरी राजनीति शुरू हुई है, क्षेत्रवासियों से मेरा गहरा रिश्ता है। मंगरौरा क्षेत्र की जनता के हित के लिए मैं मंत्री पद छोड़ सकता हूं। कोहड़ौर बाजार में डॉ.दिनेश सिंह, रमाकांत द्विवेदी, धवल द्विवेदी, रामापुर में, देवेंद्र पाठक प्रधान रामापुर के नेतृत्व में लौली में राकेश तिवारी, शेषनारायण पांडेय, जगदीश सोनी, महेंद्र पांडेय, विद्यासागर, रामसागर, अजय दूबे ने मंत्री मोती सिंह का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रदीप सिंह उर्फ बाले सिंह, संतोष दूबे, मनेाज मिश्र, रामापुर प्रधान सुरेश कुमार जायसवाल, प्रमोद पाल, पवन कुमार पाठक, सत्यप्रकाश पाठक आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed