फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mouaima bank robbers gang arrested by police

मऊआइमा बैंक लूटेरों के गिरोह का पुलिस के हत्थे चढ़ा

Sun, 27 Oct 2019 09:09 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
Mouaima bank robbers gang arrested by police
लालगंज पुलिस व क्राइम ब्रांच द्वारा धरे गये लूट के आरोपी युवक। - फोटो : PRATAPGARH
प्रयागराज के मऊआइमा में बैंक से सवा छह लाख रुपये लूटकर फरार दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े। उनके पास से लूट के 70 हजार रुपये, एक पिस्टल व चोरी की बाइक बरामद हुई। अलग लूट व रंगदारी मांगने की घटनाओं में शामिल आठ बदमाशों की तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों शातिर बदमाशों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रयागराज के मऊआइमा में 19 सितंबर को बैंक में धावा बोलकर बदमाशों ने 6 लाख 27 हजार रुपये लूट लिया था। घटना के बाद बदमाश फरार चल रहे थे। जिनकी तलाश में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश कुमार द्विवेदी, सीओ क्राइम आलोक कुमार सिंह, ट्रेनी सीओ अभय कुमार पांडेय को लगाया गया था। रविवार भोर में मुखबिर से पता चला कि बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के लिए गहरी के पास आने वाले हैं। इस सूचना पर सीओ क्राइम की अगुवाई में पुलिस टीमें मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

कुछ देर बाद पुलिस ने टीम ने बाइक से पहुंचे दो बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए तौसीफ उर्फ मोटू पुत्र शरीफ उर्फ कल्लन निवासी अजीत नगर सुराही बाग पड़ाव वार्ड और सैफ पुत्र रऊफ निवासी हंडौर लालगंज से पूछताछ में कई घटनाओं में शामिल उनके साथियों के बारे में पता चला। तौसीफ ने बताया कि उनका दस लोगों का गैंग है। जो लूट व छिनैती काम करते हैं। एसपी ने बताया कि मऊआइमा बैंक में तौसीफ, शहंशाह, शहबाज उर्फ लंबू, नदीम, बिलाल व एक अन्य लडक़ा शामिल था। शहंशाह के कहने पर ही बैंक लूट की योजना बनी थी। बैंक में प्रवेश करते ही फायरिंग कर दहशत फैलाई और कैश काउंटर से मिले करीब 6 लाख 27 हजार रुपये बैग में रखकर हम सभी बाहर की ओर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग करते हुए सभी लोग बाइक लेकर दुर्गागंज के पास एक बाग में मिले। जहां पहले से ही बिलाल अपने एक अन्य साथी के साथ मौजूद था। वहां लूट के रुपये का बटवारा हुआ। तौसीफ को हिस्से में 1,10000 रुपये मिले। सभी अपना अपना हिस्सा लेकर अलग-अलग जगह भाग निकले। तौसीफ मुंबई चला गया। उसके पास से लूट के 59 हजार रुपये बरामद हुए। तौसीफ ने कबाड़ कारोबारी अख्तर के बेटे इमरान से बीस हजार रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी मांगने के मामले में अर्श पहले से ही जेल में है। गुफरान की तलाश की जा रही है।
दूसरा बदमाश सैफ ने पूछताछ में बताया कि सगरासुंदरपुर में बीडी कारोबारी इसरार अक्सर 4-5 लाख रुपये हर सोमवार को बैंक में जमा करने के लिए जाता था। इस बात की उसे जानकारी थी। उसे लूटने के लिए 2 सितंबर को योजना बनाई गई। जिसमे बुलेट मोटरसाइकिल का प्रयोग किया गया। घटना को सलीम उर्फ नदीम, शहबाज उर्फ लंबू व शहंशाह ने अंजाम दिया।
इसरार के पास से 60 हजार रुपये व मोबाइल लूटा गया था। उसके साथी असफाक ने बीड़ी कारोबारी के घर से निकलने की जानकारी दी थी। पुलिस ने रेकी करने वाले सैफ को जेल भेज दिया। उसे भी बटवारे में 15 हजार रुपये मिले थे। लूट के 10 हजार रुपये उसके पास से बरामद हुए हैं। दोनों को जेल भेजा जा रहा है। गैंग के फरार आठ साथियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
तीन बदमाशों ने टाइनी शाखा संचालक को था लूटा
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रानीगंज में 9 अक्तूबर को टाइनी शाखा संचालक से बदमाशों ने शेखूपुर नहर के पास तमंचे के बल पर 1,90000 रुपये लूट लिया था। इस घटना को तौसीफ के साथी गुलजार, मुक्तदीर व बिलाल ने अंजाम दिया था। जो अभी फरार चल रहे हैं। तस्वीर दिखाने के बाद संचालक ने तीनों को पहचान लिया।
रखहा में टाइनी शाखा संचालक को लूट का खुलासा
पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि तौसीफ से पूछताछ में यह जानकारी मिली कि कंधई के रखहा बाजार में एसबीआई बैंक टाइनी शाखा में घुसकर बदमाशों ने 30 हजार रुपये लूटा था। घटना की रेकी बिलाल ने की थी। जबकि लूट नदीम, शहबाज व शहंशाह ने दिया था। इस घटना की जानकारी उसे बिलाल व नदीम ने दी थी।

बदमाशों ने किया था व्हाट्सएप का प्रयोग
प्रयागराज के मऊआइमा बैंक लूट की घटना की योजना बनाने के लिए बदमाशों ने व्हाट्सएप से बातचीत की थी। ताकि पुलिस उन तक न पहुंच सके। एक बदमाश स्कूल का ड्रेस भी पहना था। जो बाइक चला रहा था। हालांकि अभी उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस घटना में स्कूली छात्र के शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं कर रही है। पुलिस को गुमराह करने के लिए बदमाश ने स्कूली ड्रेस पहना रहा हो।
लूट की घटना करने वाले फरार बदमाश
0 असफाक पुत्र सफी निवासी हंडौर लालगंज
0 सलीम उर्फ नदीम पुत्र औरंगजेब निवासी सरायमहासिंह जेठवारा
0 शहबाज उर्फ लंबू पुत्र मोइन निवासी पूरे देवजानी कंधई
0 शहंशाह पुत्र सोहराब निवासी बहरूपुर कोहड़ौर
0 बिलाल पुत्र नन्हे निवासी मधुपुर जेठवारा
0 गुलजार पुत्र मुकीम निवासी शेखनपुर मानधाता
0 मुक्तदीर पुत्र समीम निवासी चंघईपुर मानधाता
0 बिलाल का अज्ञात साथी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed