फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mother Shailputri worshiped on the first day of Navratri, Devidham echoed with Jayakare

पनवरात्र के पहले दिन पूजीं गईं मां शैलपुत्री, जयकारे से गूंज उठे देवीधाम

Sun, 18 Oct 2020 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Mother Shailputri worshiped on the first day of Navratri, Devidham echoed with Jayakare
नवरात्र पर बेल्हा देवी धाम में नारियल चढ़ाते श्रद्घालु। - फोटो : PRATAPGARH
मां आदि शक्ति के महापर्व नवरात्र के पहले दिन देवीधामों में भक्ति और आस्था का विहंगम नजारा दिखा। मां के प्रथम स्वरूप के दर्शन- पूजन को लेकर पौराणिक देवीधामों में भक्तों की भीड़ लगी रहीं। नारिलय, चुनरी, बतासा, फल आदि अर्पित कर भक्तों ने मां आदि शक्ति के चरणों में शीश झुकाकर मन्नत मांगी।
विज्ञापन

गाइड लाइन के अनुरूप दिनभर सोशल डिस्टेंसिंग के बीच देवीधामों में भक्तों ने दर्शन- पूजन किया।
पहले दिन मां के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री के दर्शन- पूजन को लेकर देवीधामों में भक्तों की कतार लगी रही। शहर में सई नदी के तट पर स्थित मां बेल्हादेवी धाम में भोर से ही घंट- घड़ियाल व वैदिक मंत्र गूंजने लगे। प्रवेश से मुख्य द्वार तक बैरिकेडिंग में भक्तों की कतार लग गई। पुरोहितों ने मां की विधि- विधान से पूजन- अर्चन कर महाआरती की। इसके बाद दर्शन- पूजन का क्रम शुरू हुआ। मंदिर प्रशासन की ओर से कतार में सोशल डिस्टेंसिंग की अपील की जाती रही।
विज्ञापन

भक्तों ने गाइडलाइन के अनुरूप विधि- विधान से पूजन- अर्चन किया। सुबह 10 बजे तक मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। हालांकि 11 बजे के बाद भीड़ कम हो गई। इसके बाद दोपहर तीन बजे के बाद दर्शन- पूजन का क्रम शुरू हुआ। सुबह से लेकर शाम तक देवी मां के जयकारे से पूरा वातावरण गूंजायमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाट से लेकर मंदिर परिसर तक पुलिस की नजर
पौराणिक देवी धामों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की भी तैनाती रही। बैरिकेडिंग में भक्तों को छह फीट की दूरी बनाए रखने की अपील भी की जा रही थी। मां बाराही देवी, मां बेल्हादेेवी धाम में सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद थी।
लगे जयकारे, भक्तों की लगी रही कतार
क्षेत्र स्थित पौराणिक मां चंद्रिकन देवी धाम में नवरात्र के पहले दिन दिन भक्तों ने नारियल, चुनरी व फल आदि अर्पित कर विधि- विधान से मां का दर्शन- पूजन किया। भोर में पांच बजे महाआरती के दौरान भक्तों की भीड़ जुटने लगी। मंदिर के पुजारी अरूण तिवारी ने बताया कि कोरोना काल में दर्शन- पूजन को लेकर भक्तों को सोशलडिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील की जा रही है। ताकि गाइडलाइन के अनुरूप दर्शन- पूजन हो सके। वहीं मां बाराही देवी के दर्शन को भक्त सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर दर्शन के लिए आगे बढ़ते रहे। धाम के महंत विनय गिरि, राम अक्षवर गिरि व कृपा गिरि ने बताया कि कोरोना काल में दर्शन- पूजन के लिए आने वाले भक्त कोरोना से बचाव को लेकर सजग दिखे।
सेल्फी लेने की रही होड़
पौराणिक देवी धामों में दर्शन- पूजन को आए भक्तों में सेल्फी लेनी की होड़ लगी रही। सई नदी के घाट से लेकर मंदिर परिसर तक लोग सेल्फी लेते देखे गए। मां बाराही देवी धाम, मां चंद्रिकन देवी धाम व मां बेल्हादेवी धाम में यह दृश्य देखा गया।

घर- घर घट स्थापना, 9 दिनी अनुष्ठान शुरू
मां आदि शक्ति के विशेष पर्व नवरात्र पर भक्तों ने नवदिनों के अनुष्ठान की शुरूआत की। घर- घर लोगों ने मुर्हूत के अनुसार घट स्थापना की। वैदिकमंत्रों के बीच पुरोहितों ने पूरे विधि- विधान से अनुष्ठान का संकल्प दिलाया। सुबह से लेकर दोपहर दो बजे तक शहर से लेकर गांव तक वैदिकमंत्र गूंजते रहे। घट स्थापना कर भक्तों ने नवदिनों का अनुष्ठान शुरू किया।

शनिवार को नवरात्र के पहले दिन मां बेल्हा देवी के दरबार में दर्शन को पहुंचे श्रद्घालु।

शनिवार को नवरात्र के पहले दिन मां बेल्हा देवी के दरबार में दर्शन को पहुंचे श्रद्घालु।- फोटो : PRATAPGARH

शनिवार को नवरात्र के पहले दिन मां बेल्हा देवी के दरबार में दर्शन को पहुंचे श्रद्घालु।

शनिवार को नवरात्र के पहले दिन मां बेल्हा देवी के दरबार में दर्शन को पहुंचे श्रद्घालु।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed