{"_id":"6692da185d0f70e30c0acaa9","slug":"mother-dies-after-operation-in-nursing-home-childs-condition-critical-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1006-120669-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, बच्चे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, बच्चे की हालत गंभीर
विज्ञापन
नगर के मनोज नर्सिंग होम में शनिवार को प्रसव पीड़िता की ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। बच्चे को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। प्रसूता की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने नर्सिंग होम के डॉक्टर व संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। दोषियों के खिलाफ केस दर्ज करने की पुलिस को तहरीर भी दी गई है। अस्पताल में शव कब्जे में लेने के दौरान पीड़ित परिवार की पुलिस से नोकझोंक भी हो गई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया।
जेठवारा थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार निवासी श्यामबाबू सोनी की तीस वर्षीय पत्नी अनीता सोनी गर्भवती थी। शुक्रवार को दोपहर प्रसव पीड़ा होने पर परिजन बाबूगंज निवासी सुमित्रा यादव के बहकावे में गर्भवती अनीता को लालगंज के मनोज नर्सिंग होम ले आए। यहां चालीस हजार रुपये लेकर संचालक ने प्रसव पीड़िता को भर्ती कर लिया। रात तीन बजे नर्सिंग होम में महिला ने ऑपरेशन के बाद बच्चे को जन्म दिया। परिजनों के मुताबिक ऑपरेशन के बाद से ही जच्चा व बच्चा की हालत बिगड़ने लगी। यह देख शनिवार की सुबह नर्सिंग होम संचालक ने खून की कमी का बहाना बताकर जच्चा व बच्चा दोनों को रेफर कर दिया। परिजन आनन फानन में प्रसूता को लालगंज ट्रॉमा सेंटर ले गए तो चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन स्ट्रेचर पर शव रखकर दोबारा नर्सिंग होम लाने लगे तो पुलिस ने रोक दिया। जिसके बाद परिजन व पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। हालांकि परिवार के लोग शव लेकर मनोज नर्सिंग होम पहुंचे और संचालक व डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटने लगे। आननफानन में संचालक व कर्मचारी नर्सिंग होम बंद कर भाग निकले। इसके बाद प्रसूता का शव नर्सिंग होम के सामने स्ट्रेचर पर रखकर परिजन दोषियों के खिलाफ केस दर्ज करने व नर्सिंग होम बंद कराने की मांग करने लगे। इसकी जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। मृतका के पति श्यामबाबू सोनी ने नर्सिंग होम के संचालक, डॉक्टर व मध्यस्थ सुमित्रा यादव के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, मासूम बच्चे को जिला अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने बताया कि पति ने संचालक समेत अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।