फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mother and son died after coming in contact with the current in the fodder machine

Pratapgarh News: चारा मशीन में उतरे करंट की चपेट में आकर मां-बेटे की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Mother and son died after coming in contact with the current in the fodder machine
चारा मशीन के करंट की चपेट में आने से मेडिकल स्टोर संचालक की पत्नी व बेटे की मौत हो गई। मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। गांव में मां-बेटे की मौत से मातम पसर गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक तेजगढ़ गांव निवासी लाल पीयूष सिंह मेडिकल स्टोर के संचालक हैं। शुक्रवार शाम लाल पीयूष सिंह की पत्नी विद्यावती सिंह (55) मशीन में चारा कटाई करने जा रही थीं। चारा मशीन में वह करंट की चपेट में आ गईं। मां को बचाने के लिए छोटा बेटा लाल सारांश सिंह (24) दौड़ा। इसी दौरान वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गया। काफी देर तक करंट की चपेट में रहने पर विद्यावती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि सारांश सिंह को परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। लीलापुर थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed