फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Modern post mortem house lost among bushes

झाड़ियों के बीच गुम हो गया आधुनिक पोस्टमार्टम हाउस

Mon, 28 Sep 2020 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Modern post mortem house lost among bushes
गायघाट रोड पूरे केशवराय में बने पोस्टमार्टम हाउस गेट तक उगी जंगली झाड़िया। - फोटो : PRATAPGARH
गायघाट-गड़वारा मार्ग स्थित पूरे केशवराय में लाखों की लागत से पांच साल पहले तैयार आधुनिक पोस्टमार्टम हाउस झाड़ियों के बीच गुम हो गया है। पोस्टमार्टम हाउस में लगा एसी और खिड़की-दरवाजा चोर उखाड़ ले गए। उधर, जिला अस्पताल के पीछे स्थित जर्जर पोस्टमार्टम हाउस को मेडिकल कॉलेज का निर्माण करवा रही कार्यदायी संस्था ने सीएमओ से खाली करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

सई नदी किनारे स्थित पूरे केशवराय गांव में सपा शासनकाल में लाखों की लागत से आधुनिक पोस्टमार्टम हाउस का निर्माण स्वास्थ्य विभाग ने कराया था। पोस्टमार्टम हाउस के प्रत्येक कमरे में जहां एसी लगाए गए थे, वहीं आधुनिक उपकरण भी रखे गए थे। देखरेख के अभाव में चोर एसी और उपकरण के साथ दरवाजा भी उखाड़ ले ले गए।
विज्ञापन

इन दिनों पोस्टमार्टम हाउस में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई है। दिन में भी यहां जहरीले जंतुओं का खतरा बना रहता है। अभी तक पोस्टमार्टम हाउस का संचालन शुरू नहीं किया गया है। उधर, मेडिकल कॉलेज का निर्माण करवा रही कार्यदायी संस्था ने सीएमओ को पत्र भेजकर जिला अस्पताल के पीछे स्थित जर्जर पुराने पोस्टमार्टम हाउस को खाली करने के लिए कह दिया है। इससे अब स्वास्थ्य विभाग के अफसर परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि मेडिकल कॉलेज निर्माण में पुराना पोस्टमार्टम हाउस बाधा बन रहा है तो उसे खाली करवाने के लिए सीएमओ को कहा जाएगा। नए पोस्टमार्टम हाउस में जो खामियां हैं उसे दूर कराई जाएंगी। पोस्टमार्टम हाउस के पास पुलिस चौकी के निर्माण के लिए आईजी को पत्र लिखा जाएगा।
डॉक्टर सुधाकर पांडेय, एडी।

गायघाट रोड पूरे केशवराय में बने पोस्टमार्टम हाउस परिसर में उगी जंगली झाडियां।

गायघाट रोड पूरे केशवराय में बने पोस्टमार्टम हाउस परिसर में उगी जंगली झाडियां।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed