फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Miscreants looted bike from advocate

Pratapgarh News: अधिवक्ता से बदमाशों ने सरेराह लूटी बाइक

Mon, 08 Jan 2024 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 08 Jan 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Miscreants looted bike from advocate
अधिवक्ता से बदमाशों ने सरेराह लूटी बाइक
विज्ञापन

बदमाशों ने घर जा रहे अधिवक्ता की बाइक सरेराह लूट ली। जान से मारने की धमकी देकर वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश भाग निकले। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में पुलिस व स्वाट टीम जांच शुरू कराई, लेकिन बदमाशों को सुराग नहीं लग सका। पीड़ित अधिवक्ता ने कोतवाली में चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
लालगंज कोतवाली के पूरे रामचंद्र आजाद कुमार सिंह अधिवक्ता हैं। शनिवार को कामकाज निपटाकर रात करीब आठ बजे वह बाइक से घर जा रहे थे। अधिवक्ता के मुताबिक लालगंज-कालाकांकर मार्ग पर बेलहा के मुड़ियन के पुरवा के समीप पीछे से एक बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाश आए।
विज्ञापन

उन्हें रोकने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन रोक लिया। बदमाश उनकी ओर दौड़े तो आजाद खेत की ओर भाग निकले। इस बीच बदमाश उसकी बाइक लेकर रामपुर बावली की ओर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने साथ हुई घटना की जानकारी उन्होंने इलाकाई पुलिस को दी। सूचना पर एएसपी संजय राय स्वाट टीम व लालगंज पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन बदमाशों के बारे में फौरी जानकारी नहीं मिली।
पीड़ित अधिवक्ता आजाद ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। घटना के दूसरे दिन रविवार को भी पुलिस व स्वाट टीम बदमाशों की तलाश भी लालगंज पहुंची, लेकिन हाथ खाली रहे। प्रभारी निरीक्षक विजयकांत सत्यार्थी का कहना है कि लूट की घटना की जांच की जा रही है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।




मारपीट व तोडफोड़ में चार आरोपियों पर केस
लालगंज में कोतवाली के वीरसिंहपुर निवासी दीपक तिवारी की ओर से दर्ज कराए गए केस में कहा गया है कि शनिवार को पड़ोसी गांव बभनी पूरे अनिरुद्ध के सुरेश सरोज, सोनेलाल, बबलू व लालजी सरोज ने रंजिश के चलते उसे पीटा और गृहस्थी के सामान तोड़ दिए। प्रभारी निरीक्षक विजयकांत सत्यार्थी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

................

पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
लालगंज में उदयपुर के स्थानीय बाजार निवासी नीलम सरोज का आरोप है कि शनिवार की रात पति अजय कुमार, देवर अरुण कुमार, ननद सुमन व सास शांती देवी ने दहेज की मांग करते हुए उसे लाठी- डंडे से पीटा। थानाध्यक्ष निकेत भारद्वाज ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।


.........

युवक के शव की शिनाख्त नहीं
नदी में उतराए मिले अज्ञात शव की शिनाख्त दूसरे दिन भी नहीं हो सकी। इस वजह से शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। लालगंज कोतवाली के कामापुर सरैंया गांव के समीप सई नदी के कोला का वन घाट पर शनिवार की शाम बत्तीस वर्षीय अज्ञात युवक का शव उतराया मिला था। रानीगंज कैथौला चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि काफी प्रयास के बाद भी लावारिस शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
.........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed