{"_id":"5dd19b908ebc3e54e3791529","slug":"misconduct-with-kidney-patients-pratapgarh-news-ald2604610135","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुर्दें के मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुर्दें के मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़
विज्ञापन
गुर्दे के मरीजों की जान से खिलवाड़
दो टेक्नीशियन के भरोसे मरीजों की हो रही है डायलिसिस
प्रतापगढ़। जिला अस्पताल के डायलिसिस विभाग में गुर्दे की बीमारी से पीड़ित मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। यहां चिकित्सक की भले ही तैनाती विभाग ने कर दी है, मगर अब उन्होंने आना बंद कर दिया है। छह के बजाए दो टेक्नीशियन के भरोसे गुर्दा रोगियों की डायलिसिस की जा रही है। मरीजों की हालत बिगड़ने पर उन्हें आननफानन में इमरजेंसी में भर्ती कराया जाता है।
हेरिटेज हॉस्पिटल्स लिमिटेड वाराणसी ने जिला अस्पताल में डायलिसिस सेंटर खोल रखा है। पीपीपी मोड के तहत गुर्दा रोगियों की सप्ताह में तीन बार मुफ्त डायलिसिस की जाती है। विभाग की मानें तो एक मरीज की डायलिसिस पर शासन की ओर से कंपनी को लगभग एक हजार रुपये मिलते हैं। कंपनी ने जो अपना मानक तैयार कर रखा है उसमें छह बेड हैं। इसके लिए छह टेक्नीशियन, एक डॉक्टर, काउंसलर और एक ऑपरेटर होना चाहिए। जबकि जिला अस्पताल परिसर में संचालित डायलिसिस सेंटर पर न तो कोई चिकित्सक है और न ही काउंसलर। दो टेक्नीशियन और उनके दो सहायक के भरोसे यहां आने वाले मरीजों की डायलिसिस की जा रही है। कभी-कभार डायलिसिस के दौरान मरीजों की हालत बिगड़ने लगती है तो उन्हें आननफानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। इससे जिला अस्पताल में डायलिसिस के दौरान मरीजों की जान का भी खतरा बना रहता है। मगर जिम्मेदार अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉक्टर मनोज खत्री डायलिसिस कक्ष में राउंड लेने चले जाते हैं। किसी दिन तो एक टेक्नीशियन यदि अवकाश पर चला जाता है तो छह मरीजों का इलाज महज एक टेक्नीशियन अपने सहायक के साथ करता है।
डायलिसिस के दौरान दो लोगों की बिगड़ चुकी है हालत
जिला अस्पताल में स्थित डायलिसिस सेंटर पर बीते चार माह में लगभग एक हजार लोगों की डायलिसिस हो चुकी है। इनमे से दो लोगों की डायलिसिस के दौरान हालत बिगड़ गई थी। आनन-फानन में टेक्नीशियन द्वारा दोनों मरीजों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। मगर इस ओर न तो सीएमएस का ध्यान जा रहा है और न ही सीएमओ का।
विज्ञापन
जब तक डॉक्टर की व्यवस्था नहीं है, उस समय तक जिला अस्पताल के एक डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। संस्था को पत्र लिखकर डॉक्टर और टेक्नीशियन बढ़ाने की अपेक्षा की गई है। यदि ऐसा नहीं होता तो शासन को पत्र भेजा जाएगा।
डॉ. इम्तियाज , सीएमएस, जिला अस्पताल