{"_id":"5858252d4f1c1b1864e39516","slug":"minister-distributed-the-laptop","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री ने अव्यस्थाओं के बीच बांटे लैपटॉप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री ने अव्यस्थाओं के बीच बांटे लैपटॉप
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
Updated Mon, 19 Dec 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
न्यूूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोमवार को पुलिस लाइन में भारी अव्यवस्था के बीच 417 मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरित किया गया। आनन-फानन में हुए कार्यक्रम में मेरिट में ऊपर रहने वाले छात्र-छात्राओं को लैपटॉप नहीं मिला। छात्र-छात्राओं का आक्रोश देखकर प्रभारी मंत्री को मंच से बोलना पड़ा कि जिन लोगों का आज लैपटॉप नहीं मिला है, उन्हें जल्द ही मिल जाएगा।
सोमवार को पुलिस लाइन में जिले के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने जिले के 417 मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरित किया। लखनऊ से लैपटॉप देर से आने के कारण लैपटॉप वितरण में अनिश्चितता का दौर बना रहा। निर्धारित कार्यक्रम के लगभग दो घंटे बाद पहुंचे प्रभारी मंत्री आनन-फानन में लैपटॉप वितरित किया। प्रभारी मंत्री ने सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी सरकार में सभी वर्गों का ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी को साथ लेकर चलती है।
इसके पूर्व डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। प्रभारी मंत्री ने इस मौके पर लोहिया आवास के दूसरी किस्त का 13,24,12,500 रुपये का डेमो चेक लाभार्थियों को भेंट किया। उन्होंने पशु चिकित्सा सचल वाहन और डायल 100 के 15 वाहनों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष भइयाराम पटेल, पट्टी विधायक रामसिंह पटेल, बाबागंज विधायक विनोद सरोज आदि मौजूद रहे।