{"_id":"5955450d4f1c1b91578b4746","slug":"meeting-in-babaganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों का सबसे अधिक शोषण भाजपा सरकार में हो रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों का सबसे अधिक शोषण भाजपा सरकार में हो रहा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
- फोटो : pratapgarah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जुलाई से लागू होने जा रहे जीएसटी की खामियों के विरोध में हड़ताल कर रहे व्यापारियों को गुरुवार को समझाने पहुंचीं जिले की प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह को खरी-खरी सुना दी। व्यापारियों के सवालों के आगे निरुत्तर हुईं प्रभारी मंत्री ने आश्वासन दिया कि जीएसटी लागू होने के बाद धाराओं में संशोधन करके राहत प्रदान की जाएगी। मगर व्यापारी प्रभारी मंत्री की कोई बात मानने को तैयार नहीं हुए। उन्होंने इसके विरोध में शुक्रवार को फिर बंदी का ऐलान किया है।
जीएसटी के विरोध में एकजुट हुए व्यापारियों को मनाने के लिए गुरुवार को जिले की प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह ने बाबागंज स्थित एक होटल में कारोबारियों से साथ बैठक करके आंदोलन को स्थगित करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पहुंची प्रभारी मंत्री ने जीएसटी को व्यापारी और देश हित बताते हुए स्वीकार करने को कहा। व्यापारी प्रभारी मंत्री की बातों को गौर से सुनते रहे, मगर जब उन्होंने जीएसटी के उन बिंदुओं पर संशोधन से इनकार किया, जिसे लेकर व्यापारी आक्रोशित हैं, तो व्यापारी आपे से बाहर हो गए। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह छावड़ा ने कहा कि व्यापारी समुदाय जीएसटी के खिलाफ नहीं है, बल्कि जीएसटी के नियमों का सरलीकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का सबसे अधिक शोषण भाजपा सरकार में हो रहा है। करीब दो घंटे तक चली वार्ता में जब कोई निष्कर्ष नहीं निकला, तो प्रभारी मंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो गईं। व्यापार मंडल के जिला महामंत्री राजेंद्र केसरवानी ने कहा है कि प्रभारी मंत्री के आश्वासन से आंदोलन स्थगित नहीं होगा। 30 जून से जीएसटी के विरोध में जिला बंद का आह्वान किया गया है।