{"_id":"67a3b4565aa8af95c7064828","slug":"medicines-are-free-in-chc-but-people-are-buying-water-to-drink-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-133506-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सीएचसी में दवाएं तो मुफ्त, पर पीने के लिए खरीद रहे पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सीएचसी में दवाएं तो मुफ्त, पर पीने के लिए खरीद रहे पानी
विज्ञापन
सीएचसी बाबा बेलखरनाथ धाम में अगर आप इलाज कराने आ रहे हैं तो यहां दवाएं तो मुफ्त में मिल जाएंगी, लेकिन उन्हें खाने के लिए बोतल बंद पानी खरीदना पड़ेगा। क्योंकि सीएचसी में लगे दो हैंडपंप खराब हैं और पानी सप्लाई का मोटर पैनल भी जल चुका है। मरीज और तीमारदार आसपास की दुकानों से पानी खरीद कर प्यास बुझा रहे हैं।
सीएचसी में लगे दो हैंडपंप खराब हैं। सप्ताह भर पहले पानी टंकी के मोटर पैनल में शॉर्ट सर्किट हो गया था। जिस वजह से उपकरण जल गए और पानी का अकाल पड़ गया। ऐसे में सीएचसी के मरीजों को दवाएं तो मुफ्त मिल जा रही हैं, लेकिन उन्हें खाने के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है। सीएचसी में बने सरकारी आवास में रहने वाले चिकित्सकों के साथ कर्मचारियों को पानी के लिए दूसरों के घर तक जाना पड़ रहा है।
...........
शौचालय की नहीं हो रही साफ-सफाई
सीएचसी के शौचालय व अस्पताल परिसर में साफ-सफाई नहीं हो रही है। हफ्ते भर से शौचालय को धोया नहीं गया। महिला शौचालय में ताला लगा दिया गया है। कुछ कर्मचारियों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि मरम्मत के नाम पर चंदा लिया गया, लेकिन अब तक मोटर पैनल नहीं बनवाया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरिफ हुसैन ने बताया कि दो दिनों में मोटर पैनल बनवा दिया जाएगा। हैंडपंप के रीबोर के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है ।
विज्ञापन
........
क्या बोले लोग :-
बलगम जांच कराने के बाद हाथ धुलने के लिए पानी की तलाश करने लगा तो पता चला कि हैंडपंप खराब है। मजबूरन एक चाय की दुकान पर जाकर हाथ धुलना पड़ा। - सीताराम प्रजापति, जगदीशगढ़
-- --
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आए थे, प्यास लगी तो बाहर से 20 रुपये का बोतल बंद पानी खरीदा। 30 बेड के सीएचसी में पानी और शौचालय तक के इंतजाम नहीं हैं। - कृष्ण मुरारी शुक्ल, बिबिया करनपुर।
.............
खराब हैंडपंप मरम्मत के लिए जल निगम को पत्र लिखा जाएगा। पैनल को बृहस्पतिवार तक बनवा दिया जाएगा। ताकि मरीजों के साथ तीमारदारों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। - डॉ. एएन प्रसाद, सीएमओ।