फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   mechanic died in road accident

ट्रक से कुचलकर बाइक मैकेनिक की मौत, पत्नी गंभीर

Sat, 14 Sep 2019 11:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
mechanic died in road accident
mechanic died in road accident - फोटो : PRATAPGARH
ट्रक से कुचलकर बाइक मैकेनिक की मौत, पत्नी गंभीर
विज्ञापन

शृंगवेरपुर जाते समय सुखपालनगर के करीब हुई घटना
हादसे के बाद वाहन छोड़कर भाग निकला चालक
कटरामेदनीगंज। पत्नी के साथ स्कूटर से शृंगवेरपुर गंगा स्नान करने जा रहे बाइक मैकेनिक को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया।

नगर कोतवाली के टेऊंगा निवासी विजय श्रीवास्तव (53) शनिवार भोर में पत्नी रागिनी (50) के साथ स्कूटर से शृंगवेरपुर गंगा स्नान करने के लिए जा रहे थे। वह जैसे ही सुखपालनगर तिराहे पर पहुंचे कि भुपियामऊ की ओर जा रहे ट्रक ने स्कूटर में टक्कर मार दी। इससे दंपति सड़क पर गिर पड़े। ट्रक का पहिया विजय के ऊपर चढ़ गया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। पत्नी रागिनी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग दौड़ पड़े। भीड़ जुटते देख चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने विजय के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोनों को जिला अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने विजय को मृत घोषित कर दिया और रागिनी की हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर कर दिया। मृतक विजय सदर मोड़ के करीब स्थित एक बाइक एजेंसी पर मैकेनिक का काम करते थे। उनकी एक बेटी अंजली व बेटा अंकित है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। इस मामले में पुलिस ने मृतक विजय के भाई विमल की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed