फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   matter of patti kotwali area

बंधक बना युवती से 15 दिन तक दुराचार

Sat, 08 Jul 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 08 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
matter of patti kotwali area
rape
कोतवाली पट्टी के एक गांव में नशीला लड्डू खिलाकर दो युवक युवती को अपने घर उठा ले गए। आरोप है कि पंद्रह दिन बंधक रखकर उनमें से एक ने उसके साथ दुराचार किया। रात में वह किसी तरह वहां से भागने में कामयाब हुई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बंधक बनाकर दुराचार करने की रिपोर्ट दर्ज की है। इधर, बरहूपुर गांव निवासी विवाहिता ने शादी का झांसा देकर दुराचार की तहरीर एसपी को दी है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की बीस वर्षीय युवती का आरोप है कि उसके गांव में सरसीखाम गांव निवासी अशोक कुमार की रिश्तेदारी है। जिसके चलते उसका आना-जाना लगा रहता था। बीते 23 जून को वह घर पर अकेली थी। इस दौरान अशोक कुमार व संदीप कुमार निवासी सरसीखाम थाना कंधई उसके घर आए। दोनों ने उसे नशीला लड्डू प्रसाद के रूप में खिला दिया। अचेत हो जाने पर उसे लेकर सरसीखाम चले गए जहां अशोक कुमार ने उसे बंधक बनाकर पखवारे भर तक दुराचार किया। बीते गुरुवार की रात वह मौका पाकर भाग निकली और वह अपने घर आ गई। घटना की जानकारी होने पर परिवारीजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इधर, इलाके के एक और गांव की विवाहिता का आरोप है कि उसका पति चकदेइया निवासी युवक के साथ काम करता था। उसने पति को शराब पिलाकर जमकर पीटा। वह वर्ष 2012 मई में लापता हो गया। इस दौरान युवक ने उसके साथ दुराचार किया और धमकी दी कि यदि वह उसके साथ नहीं रहेगी तो उसके पति की हत्या कर देगा। उसे शादी का झांसा देकर प्रतापगढ़ शहर ले आया और पांच वर्षों तक उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद लापता हो गया है। फोन करने पर हत्या की धमकी देता है। एक बेटी के साथ वह दर-दर की ठोकरें खा रही है। उसने एएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed