फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   matter of land

कोहड़ौर में बवाल, आगजनी-तोड़फोड़

Thu, 11 Jan 2018 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 11 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
matter of land
pratapgarah - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
कोहड़ौर/किशुनगंज। कोहड़ौर थाना क्षेत्र के तिवारीपुर खुर्द गांव में रंजिश को लेकर बुधवार सुबह दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने बवाल का रूप ले लिया। आगजनी, फायरिंग के साथ तोड़फोड़ की गई। गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए। जबकि मारपीट में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को उपचार के लिए इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। बवाल की खबर पर कई थानों की फोर्स के साथ सीओ सिटी और एएसपी पूर्वी मौके पर पहुंचे। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला। पुलिस किसी को गोली लगने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन


तिवारीपुर खुर्द निवासी श्याम बाबू (45) पुत्र रामखेलावन का गांव के ही शरीफ और सलीम से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार सुबह श्याम  बाबू का चचेरा भाई सुनील (25) शौच के लिए खेत की ओर गया था। आरोप है कि शरीफ व सलीम पक्ष के लोगों ने उसे घेरकर पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर उसके परिवार के लोग दौड़ पड़े। सुनील अपनी जान बचाने के लिए घर की ओर भागा। दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। इसी बीच फायरिंग भी होने लगी। गोली श्यामबाबू और सुनील को लगी। मारपीट में श्यामबाबू का बेटा राघवेंद्र (21) और आरती (28) पत्नी वीरेंद्र घायल हो गईं। इस बीच श्यामबाबू के छप्पर में आग लगा दी गई। शोर  शराबा व फायरिंग पर लोगोंको आते देख हमलावर भाग निकले। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। इसी बीच सलीम का भांजा वसीम (27) पुत्र अब्दुल हकीम निवासी बहरूपुर थाना कंधई मामा के घर पहुंचा। उसका आरोप है कि श्यामबाबू पक्ष के लोगों ने उसे गोली मार दी। गोली उसकी जांघ में लगी।
विज्ञापन


सभी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां श्यामबाबू, सुनील व वसीम की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। बवाल की खबर मिलने पर कोंहड़ौर, कंधई थानेदार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर में सीओ सिटी भी पहुंच गए। घटना की जानकारी करने के बाद आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला। सलीम पक्ष के लोगों का आरोप है कि पुलिस अफसर की मौजूदगी में सिपाहियों व दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके घरों में गृहस्थी का सामान क्षतिग्रस्त कर दिया और लूटपाट की। इस बीच मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी राकेश कुमार सिंह पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एएसपी पूर्वी राकेश कुमार सिंह का कहना है ‌कि श्यामबाबू का अपने पट्टीदारों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। श्यामबाबू के विरोधी पक्ष की ओर से सलीम आ गया था। कुछ दिन पहले भी उनके बीच मारपीट हुई थी। बुधवार की घटना में मेडिकल रिपोर्ट में गोली लगने की बात सामने नहीं आई है। केवल मारपीट में चोटें आई हैं। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed