फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mass marriage in Kunda today, procession of 101 grooms will be taken out

Pratapgarh News: कुंडा में सामूहिक विवाह आज, निकलेगी 101 दूल्हों की बरात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Mass marriage in Kunda today, procession of 101 grooms will be taken out
बजरंग महाविद्यालय में जन सत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक रघुराज प्रताप सिंह (राजा भइया) के सहयोग से सोमवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। इसमें 101 जोड़े सात फेरे लेंगे। योगीराज देवरहवा बाबा चैरिटेबल वेलफेयर ट्रस्ट व राजा भइया यूथ ब्रिगेड के तत्वाधान होने वाली विवाह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह के लिए बजरंग महाविद्यालय के साथ ही टीपी इंटर कॉलेज और रानी गिरिजा इंटर कॉलेज को सजाया गया है। राजा भइया यूथ ब्रिगेड के सचिव हरिओम शंकर श्रीवास्तव की देखरेख बरातियों के लिए टेेंट, खाने की व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

सुरक्षा की दृष्टि से प्रयागराज लखनऊ हाईवे पर मवई तिराहा, तिरंगा ढ़ाबा, बाबूगंज, तिलौरी मोड़, अस्पताल तिराहा समेत 26 स्थानों पर राजा भैया यूथ ब्रिगेड, पीएससी समेत सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। इसके लिए जनपद के 24 थानों से आठ निरीक्षक, आठ प्रभारी निरीक्षक, 35 उपनिरीक्षक, पांच महिला निरीक्षक, 70 आरक्षी, 40 महिला आरक्षी, 20 होमगार्ड, दो प्लाटून पीएसी लगाई गई है। सामूहिक विवाह में निकलने वाली बरात की अगुवाई रघुराज प्रताप सिंह (राजा भइया) करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed