{"_id":"5cc2021fbdec2214173a4a7f","slug":"many-times-the-complaint-has-been-done-but-not-the-responsible-attention-given","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट खत्म, महिला अस्पताल में नहीं बन सका माडुलर ओटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट खत्म, महिला अस्पताल में नहीं बन सका माडुलर ओटी
Fri, 26 Apr 2019 12:57 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन थियेटर का हाल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने बीते दो साल पहले जिला महिला अस्पताल में आधुनिक ओटी बनाने के लिए बजट पास किया था। कार्यदायी संस्था ने बजट खत्म कर दिया और अब तक माडुलर ओटी का निर्माण नहीं हो सका।
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल के ओटी को आधुनिक करने के लिए शासन ने आदेश दिया था। पुराने ओटी को खत्म कर माडुलर ओटी तैयार करवाने के लिए 22 लाख रुपये का बजट पास किया था। कार्यदायी संस्था को माडुलर ओटी तैयार करने के साथ ही आधुनिक उपकरण लगवाने थे। मगर कार्यदायी संस्था ने शासन से मिले बजट में खेल कर दिया।
विज्ञापन
पुराने भवन में ही रंगाई और पुताई करवाकर अलग से एक ओटी तैयार कर दिया। भवन के नाम पर लाखों रुपये का गोलमाल कर लिया गया। माडुलर ओटी के उपकरण, दरवाजे आज तक नहीं लग पाए। जबकि तीन साल का समय बीत गया। महिला सीएमएस ने कई बार इसकी शिकायत भी की, मगर जिम्मेदार अफसरों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जबकि जिला महिला अस्पताल में माडुलर ओटी और वार्ड की व्यवस्था न होने के कारण प्रसव पीड़िताओं के साथ प्रसूताओं को परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन
पूर्व जेई को शिकायत करना पड़ा था भारी
पूर्व में जेई रहे अवधेश कुमार सिंह ने माडुलर ओटी के लिए आए बजट में हुए खेल की शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। जिसके चलते कार्यदायी संस्था और आला अफसर उन पर ही भड़क गए थे। उन्हे तबादले की धमकी तक दी गई थी।
माडुलर ओटी को लेकर शासन स्तर से जांच चल रही है। ठेकेदार को उपकरण लगवाने के लिए आदेश दिया गया है। किन कारण से वह नहीं लगा रहा है, शासन स्तर से हो रही जांच में क्या हो रहा है, इसके बारे में हमे नहीं पता है। हमने भी इसकी शिकायत कई बार की है।
एके श्रीवास्तव, सीएमओ।