फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Making a shambles deadly highway

बदहाल हाईवे बना जानलेवा

Fri, 02 Jan 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 02 Jan 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Making a shambles deadly highway
गड्ढ़ों में तब्दील इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे बारिश में जानलेवा बन गया है। जिसमें गिरकर लोग घायल हो रहे हैं। इस तरफ न तो अधिकारियों की नजर पड़ रही है और न ही जनप्रतिनिधि ही ध्यान दे रहे हैं। गुरुवार को हुई बरसात के कारण हाईवे पर बने गड्ढ़ों में पानी भर गया। इससे बाइक से चलना दूर पैदल चला दूभर हो गया है। इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग स्थित चिलबिला से जोगापुर तक हाईवे की हालत दिनोंदिन खराब होती जा रही है। गुरुवार को हुई बारिश ने कोढ़ में खाज का काम किया। दिन रात की बारिश का पानी इन गड्ढ़ों में भर जाने से सड़क जानलेवा बन गई है। बस, ट्रक तो दूर बाइक व टेंपो से चलना भी दुश्वार हो गया है। गड्ढ़ें में तब्दील हो चुकी सड़क पर गिरने से शुक्रवार को पांच लोग घायल हो गए। कुछ को जिला अस्पताल ले जाया गया तो कुछ निजी अस्पतालों में इलाज कराने पहुंचे। सुल्तानपुर निवासी राकेश बाइक से अपने ननिहाल भोपियामऊ जा रहा था। जोगापुर के पास वह बाइक लेकर गड्ढे में घुस गया और वह पलट गया। जलालपुर निवासी पिंटू टेंपो चालक है। वह टेंपो लेकर जिला अस्पताल आ रहा था। जोगापुर में उसकी टेंपो पलट गई। हलांकि टेंपो में बैठे किसी को चोटें नहीं आई। भोपियामऊ निवासी अजय बाइक से पट्टी जा रहा था। वह बाइक लेकर चौक के पास सड़क पर पलट गया। इससे उसे गंभीर चोटें आ गईं। रुपापुर निवासी रेनू पत्नी सुरेश रिक्शे पर बैठ कर चौक गई थी। लौटते समय रिक्शा जोगापुर के पास जैसे ही पानी में घुसा पलट गया। इससे रिक्शा चालक मनीराम, रेनू व सुरेश जख्मी हो गए। दोनों को नजदीकी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधियों को शिकायती पत्र देकर कई लोगों ने जोगापुर से चिलबिला के बीच खराब हो चुकी सड़क की मरम्मत करावने की मांग की है। दानपुर निवासी वेद प्रकाश तिवारी, राजकुमार तिवारी, धारूपुर निवासी जय सिंह यादव, जलालपुर निवासी श्रीकांत मिश्र, जेपी मिश्र, भोपियामऊ निवासी पंकज सिंह, रमेश सिंह, बाबागंज निवासी भाजपा नेता धीरज ओझा, अधिवक्ता आरिफ , संतोष मिश्र ने डीएम, सीएम व प्रधानमंत्री को पत्र भेज कर सड़क बनवाने की मांग की है। लोगाें ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सड़क की मरम्मत नहीं होती है तो वह सड़क पर उतरने को बाध्य होगें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed