फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   makar sankranti

देवी दर्शन व पूजन कर मनाया मकरसंक्रांति पर्व

Wed, 14 Jan 2015 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 14 Jan 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
makar sankranti
बुधवार को जिले में जगह-जगह मकरसंक्रांति पर्व विधि विधान से मनाया गया। चिलबिला में लक्ष्मी मां की पूजा कर कथा का समापन बाद भक्तजन प्रसाद ग्रहण किए। बेल्हा देवी धाम से लेकर हर जगह मंदिरों में आस्था से लबरेज लोगों की खासी भीड़ रही। सुबह से ही स्नान ध्यान कर लोग पर्व की उत्साह में डूबे रहे।
विज्ञापन


चिलबिला लक्ष्मीनारायण मंदिर में चल रही कथा का बुधवार को समापन हुआ। वहां मां तुलसी की विधि विधान से पूजा भी की गई। इसी तरह चिलबिला के हनुमान मंदिर में भी मकरसंक्रांति पर्व पर सुबह से ही दर्शनार्थियों की भीड़ जमा रही। हनुमान मंदिर में भी समाजसेवी रोशनलाल की ओर से खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। पुरोहितों के मुताबिक मकरसंक्रांति पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा।
विज्ञापन


मगर जिले के तमाम लोग बुधवार यानी 14 जनवरी को ही इस पर्व को मनाए। बेल्हा देवी धाम में सुबह से ही गंगा स्वरूप मान कर लोग सई नदी में स्नान बाद दर्शन किया और वहां बाहर बैठे गरीबों और भिखारियों को खिचड़ी दान कर घर गए। यह क्रम देर रात तक चलता रहा। इसी तरह तरह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर ओर से बैजलपुर सहित कई स्थानों पर मकरसंक्रांति पर्व मनाया गया। संघ के जिला प्रचार प्रमुख अनिल कुमार मिश्र ने लोगों को पर्व की महत्ता से परिचित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed