फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Magic test flew due to collision of loader, student died

Pratapgarh News: लोडर की टक्कर से मैजिक के परखच्चे उड़े, छात्रा की मौत

Mon, 31 Jul 2023 09:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 31 Jul 2023 09:02 PM IST
विज्ञापन
Magic test flew due to collision of loader, student died
लोडर वाहन की टक्कर से स्कूली बच्चों से भरी मैजिक के उड़े परखच्चे, छात्रा की मौत
विज्ञापन

-चालक समेत 13 घायल, तीन की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर
-डॉक्टरों के न मिलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने ब्लॉक में तालाबंदी कर लगाया जाम
-अफसरों के समझाने पर ढाई घंटे बाद माने लोग, कार्रवाई की मांग करते हुए सौंपा दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
सगरासुंदरपुर(प्रतापगढ़)। लीलापुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर ब्लॉक के निकट सोमवार की सुबह एक बेकाबू लोडर वाहन ने स्कूली बच्चों से भरी मैजिक में टक्कर मार दी। हादसे में कक्षा एक की छात्रा मानसी (7) की मौत हो गई। चालक समेत 13 स्कूली बच्चे घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया। वहां चालक समेत दो स्कूली बच्चों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लक्ष्मणपुर पीएचसी में डाॅक्टरों के न मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने ब्लॉक में ताला बंद कर जाम लगा दिया। अफसरों के आश्वासन पर ढाई घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
लीलापुर थाना क्षेत्र के बाबूगंज स्थित साध्वी शिरोमणि पब्लिक स्कूल में पतुलकी समेत आसपास के गांवों के बच्चे पढ़ते हैं। पतुलकी का रहने वाला चालक शरीफ (50) सोमवार की सुबह मैजिक से स्कूल में पढ़ने वाले 13 बच्चों को लेकर निकला था। सुबह करीब 7.30 बजे लक्ष्मणपुर ब्लॉक के करीब तेज रफ्तार से जा रहे केला लदे लोडर ने सामने से आ रही स्कूली बच्चों से भरी मैजिक में जोरदार टक्कर मारी और पलट गया। टक्कर इतनी तेज थी कि मैजिक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद मची चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने रोते, बिलखते घायल बच्चों को वाहन से बाहर निकाला। सभी को उपचार के लिए पीएचसी लक्ष्मणपुर ले जाया गया, लेकिन वहां गेट पर ताला बंद था। किसी तरह दूसरे वाहनों से घायल चालक समेत बच्चों को ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने कक्षा एक में पढ़ने वाली छात्रा मानसी (7) पुत्री उमेश को परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल मानसी के भाई कार्तिक (5) , वैभव (6) पुत्र धीरेंद्र सिंह, मोहिनी (7) पुत्री तूफान सरोज, यश (5) पुत्र धमेंद्र सरोज, आयुष (6) पुत्र सुरेंद्र प्रजापति, आराध्या (6) पुत्री अमरेश, अंशिका (5) पुत्री चंद्रकेश सिंह, नैना (8) पुत्री रवि सरोज, अर्पिता (7)पुत्री चंद्रकेश सिंह, संजना (9) पुत्री सुखदेव प्रजापति, आर्यन (6) पुत्र मिथलेश व मैजिक चालक शरीफ का प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने यश, कार्तिक और चालक शरीफ की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां से यश को अति गंभीर हालत में प्रयागराज स्थित सरोजनी नायडू बाल चिकित्सालय (चिल्ड्रेन) रेफर किया गया।
इधर, लक्ष्मणपुर पीएचसी में ताला बंद मिलने व घटना से आक्रोशित लोगों ने ब्लॉक के गेट पर ताला बंद कर नारेबाजी की। नाराज लोगों ने सगरासुंदरपुर- डेरवा मार्ग पर जाम लगा दिया। जानकारी मिलने पर प्रशिक्षु आईपीएस अमृत जैन, एएसपी पश्चिमी रोहित मिश्रा मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों को किसी तरह समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया।

पीएचसी में तैनात चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई व कर्मचारियों की तैनाती की मांग संबंधी ज्ञापन अफसरों को दिया। अधिकारियों के आश्वासन पर करीब ढाई घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। लोगों को बताया गया कि दुर्घटना के आरोपी लोडर चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मृतका मानसी के चाचा राज सरोज की तहरीर पर पुलिस ने लोडर चालक शहरयार आलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एएसपी पश्चिमी रोहित मिश्रा ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed