{"_id":"687e8287d519549fde036681","slug":"magic-filled-with-school-children-lost-control-and-overturned-six-people-injured-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1021-144073-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: स्कूली बच्चों से भरी मैजिक बेकाबू होकर पलटी, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: स्कूली बच्चों से भरी मैजिक बेकाबू होकर पलटी, छह लोग घायल
विज्ञापन
स्कूली बच्चों को लेकर जा रही मैजिक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। दुर्घटना में छह बच्चे घायल हो गए। ट्राॅमा सेंटर में एक छात्र की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी पर पहुंचे परिजन अन्य घायलों को लेकर उपचार के बाद घर चले गए।
लालगंज नगर स्थित शीतलमऊ मांटेसरी स्कूल में दूर -दराज से बच्चे किराये की मैजिक वाहन से पढ़ने आते हैं। सोमवार को छुट्टी के बाद मैजिक में करीब बीस बच्चे बैठकर अपने घर जा रहे थे।
लालगंज कोतवाली के लालूपुर गांव के समीप एक निर्माणाधीन सड़क पर छात्रों से भरी मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई।
मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक दीपक यादव ने स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला। दुर्घटना में घायल राजापुर विंधन निवासी 12 वर्षीय छात्र हर्षित पांडेय, शुकुलपुर निवासी 11 वर्षीय अंशिका व डेरवा निवासी 12 वर्षीय ओमप्रकाश गुप्ता को लालगंज ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया गया। मामूली रूप से घायल अन्य छात्र अभिभावकों के साथ घटनास्थल से ही घर चले गए।
विज्ञापन
ट्राॅमा सेंटर में उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल हर्षित को रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मैजिक में करीब 20 छात्र-छात्राएं भरे हुए थे और उस पर स्कूली वाहन लिखा हुआ था।
इस बारे में स्कूल के प्रधानाचार्य चतुर्थ प्रकाश मिश्र ने बताया कि स्कूल की तरफ से छात्रों के लिए ट्रांसपोर्ट की कोई व्यवस्था नहीं है। अभिभावकों ने किराये पर वाहन बुक कर विद्यालय पहुंचने की व्यवस्था की है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं। तहरीर मिलने पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।