फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lilapur SO lax in resolving complaints on foot

Pratapgarh News: शिकायतों के निस्तारण में फिसड्डी लीलापुर एसओ पैदल

Fri, 24 Nov 2023 09:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 24 Nov 2023 09:05 PM IST
विज्ञापन
Lilapur SO lax in resolving complaints on foot
जनसुनवाई के मामलों में फिसड्डी व फरियादियों के साथ अभद्रता करने वाले थानाध्यक्ष लीलापुर सुभाष यादव पर आखिरकार गाज गिर ही गई। एसपी सतपाल अंतिल ने शुक्रवार दोपहर लाइन में आमद करने का फरमान सुनाया। थानेदार को पैदल करने की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मची रही।
विज्ञापन

लीलापुर थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव तैनाती के साथ ही विवादों में रहे। अपने करीबियों को खुश करने के लिए उन पर बेगुनाहों का उत्पीड़न करने के भी आरोप लगे। आरोप है कि वह महिलाओं से भी अभद्रता करने से बाज नहीं आते थे। पीड़ितों को थाने से भगाने, जनसुनवाई का निस्तारण मनमानी तरीके से करने समेत अन्य शिकायतों की जांच के बाद शुक्रवार को एसपी ने थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर पृथ्वीगंज चौकी प्रभारी अंकित श्रीवास्तव को भंगवा पुलिस चौकी, यहां के प्रभारी अनीश कुमार यादव को पृथ्वीगंज, उपनिरीक्षक शैलेश कुमार को प्रभारी चौकी कमौरा, असलम खां को एसएसआई कंधई और कमौरा चौकी पर तैनात प्रभांशु कुमार राय को बीरापुर व शेषनाथ सिंह यादव को चिलबिला चौकी प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed