{"_id":"5de6a65f8ebc3e54f31463d3","slug":"lawyers-on-the-road-to-remove-kunda-sdm-pratapgarh-news-ald2619376158","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडा एसडीएम को हटाने को लेकर सडक़ पर उतरे वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंडा एसडीएम को हटाने को लेकर सडक़ पर उतरे वकील
विज्ञापन
कुंडा तहसील में दीवार पर नारा लिखता अधेड़।
- फोटो : PRATAPGARH
कुंडा के एसडीएम मोहनलाल गुप्ता द्वारा अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे को लेकर वकीलों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को लालगंज तहसील में आयोजित समाधान दिवस में यहां के एसडीएम बीके प्रसाद के अवकाश पर होने के चलते कुंडा के एसडीएम मोहनलाल के आने की सूचना पर यहां के वकील भडक़ उठे।
वकीलों ने तहसील परिसर में नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते वकीलों का हुजूम संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विकास मिश्र की अगुवाई में तहसील गेट के सामने स्थित लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर आ गया। वकील हाईवे पर बैठ कर साथियों के खिलाफ केस दर्ज कराने वाले कुंडा के एसडीएम को हटाने की मांग करने लगे। जिससे कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया।
हालांकि कुंडा के एसडीएम विरोध देख यहां आने की हिम्मत नहीं जुटा सके। बाद में वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने साथियों को समझा बुझाकर हाईवे से साथियों को हटाया। एसडीएम कुंडा को हटाए जाने के लिए अधिवक्ताओं ने समाधान दिवस में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर टीपी यादव, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, देवी प्रसाद मिश्र, दिनेश सिंह, रामअंजोर, हरिशंकर द्विवेदी, आशीष तिवारी, केवी सिंह, अनिल तिवारी, संदीप सिंह, राजेंद्र सिंह, दिनेश मिश्र, संजय सिंह, प्रदीप सिंह, शैलेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, शैलेंद्र मिश्र, धीरज पांडेय, मस्तराम पाल, राकेश शुक्ल, शेष तिवारी, संतोष सिंह, घनश्याम संवरिया आदि मौजूद रहे।

कुंडा तहसील गेट पर मांगो को लेकर हड़ताल कर धरने पर बैठे अधिवक्ता।- फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन