फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Land disputes are not being resolved, police are issuing challans

Pratapgarh News: भूमि विवादों का नहीं हो रहा निस्तारण, पुलिस कर रही चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Land disputes are not being resolved, police are issuing challans
रानीगंज तहसील में जमीन विवादों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। तहसील से लेकर जनपद मुख्यालय तक फरियादी चक्कर लगा रहे हैं। राजस्व कर्मी मौके पर जाने के बजाय घर बैठकर नौकरी कर रहे हैं। पुलिस अपने दामन को बचाने के लिए शांतिभंग के अंदेशा में चालान करके मामले को रफा-दफा कर दे रही है।
विज्ञापन



रानीगंज तहसील में इन दिनों लगभग 126 शिकायती पत्र जमीन के पैमाइश के हैं। पैमाइश करने के लिए राजस्व विभाग के कर्मचारी पुलिस फोर्स नहीं मिलने का बहाना कर रहे हैं, तो पुलिस कर्मी राजस्व कर्मियों के मौजूद नहीं होने की बात कह रहे हैं। फरियादी कभी तहसील, तो कभी मुख्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। पुलिस राजस्व विवादों को खत्म करने के लिए सहयोग करने के बजाय पीड़ित और आरोपी का शांतिभंग में अंदेशा होने का चालान करके मामले को दबा दे रही है। एसडीएम रानीगंज शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि उनके संज्ञान में जो भी मामला आता है उसका निस्तारण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed