फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   lalganj news

तीन दिन में हो लालगंज की नालियों की सफाई

Wed, 17 Jun 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 17 Jun 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
lalganj news
कस्बे में अतिक्रमण और चौक के पास नालियों में गंदगी देख जिलाधिकारी बिफर गए। मंगलवार को तहसील दिवस में पहुंचते ही जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने एसडीएम, लालगंज के प्रभारी कोतवाल और बीडीओ को फटकार लगाई। डीएम ने अधीनस्थों से कहा कि तीन दिन के भीतर कस्बे की नालियों की सफाई हो जानी चाहिए। एसडीएम वाईबी सिंह तथा एसएसआई रामअवतार वर्मा को भी अतिक्रमण को हटवाकर डीएम कैंप को रिपोर्ट भेजे जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


गांव में चकमार्गों पर अतिक्रमण की शिकायतों की भरमार देखकर डीएम गुस्से में आ गए। सार्वजनिक स्थलों पर लगे इंडिया मार्का हैंडपंपों के खराब होने की भी शिकायतें आईं। इस पर जलनिगम के अधिशासी अभियंता को डीएम ने फटकारा। जिला कार्यक्रम अधिकारी आरती सिंह को तलब किया। कुपोषण अभियान को लेकर पत्रावली का अवलोकन करने के बाद डीएम डीपीओ की कार्यशैली से असंतुष्ट नजर आए।  कुरैशी जाति के पिछड़े वर्ग के प्रमाणपत्र न दिए जाने को लेकर भी शिकायत पर डीएम ने सीडीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की। तहसील दिवस में करीब 342 शिकायतें आईं। इस मौके पर सीडीओ मनीष वर्मा, सीएमओ डॉ. वीके पांडेय, डीडीओ रमाकांत तिवारी, डीपीओ आरती सिंह, एसडीएम सुरेंद्र सिंह, तहसीलदार संतोष कुमार सोनकर, सीडीपीओ अनुपम मिश्रा, आदि रहे। वहीं डीएम ने तहसील दिवस के बाद देर शाम लालगंज सीएचसी का भी निरीक्षण किया। वार्ड से लेकर पूरे परिसर में गंदगी ही गंदगी दिखाई पड़ी। वार्ड में किसी भी बेड पर चादर न बिछी देख जिलाधिकारी ने अधीक्षक डॉ. शरद गुप्ता को फटकारा। सीएमओ डॉ. वीके पांडेय को भी फटकार लगाई। डीएम ने सीएमओ को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed