{"_id":"62e43c69992ca416f336301f","slug":"laborer-drowned-in-ganga-while-taking-bath-pratapgarh-news-ald33828397","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा : नहाते समय गंगा में डूब गया मजदूर, गोताखोर खोजबीन में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा : नहाते समय गंगा में डूब गया मजदूर, गोताखोर खोजबीन में जुटे
Sat, 30 Jul 2022 01:30 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:30 AM IST
सार
शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे वह धीमी गंगा पुल के बगल स्थित हनुमान मंदिर के पास गंगा नदी में नहाने लगा। नहाते समय गहरे पानी में जाने के कारण वह डूब गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय मछुआरों से तलाश शुरू कराई।
विज्ञापन
हथिगवां थाने के गंगापुल के पास मजदूर का शव ढूंढने का प्रयास करती पुलिस।
- फोटो : PRATAPGARH
विस्तार
नहाते समय मजदूर गंगा में डूब गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। सूचना पर परिजन भी घाट पर पहुंचे। सांगीपुर थाना क्षेत्र के ओरीपुर नौगीर गांव निवासी विकास पांडेय (30) मजदूरी करता था।
विज्ञापन
वह हथिगवां के समसपुर गांव में बन रही पानी की टंकी में मजदूरी करने आया था। शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे वह धीमी गंगा पुल के बगल स्थित हनुमान मंदिर के पास गंगा नदी में नहाने लगा। नहाते समय गहरे पानी में जाने के कारण वह डूब गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय मछुआरों से तलाश शुरू कराई। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन