फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Kiln - jammed by keeping the dead body of the laborer, the family agreed on the assurance of the SDM

Pratapgarh News: भट्ठा- मजदूर की लाश रख लगाया जाम, एसडीएम के आश्वासन पर माने परिजन

Thu, 02 Mar 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 02 Mar 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Kiln - jammed by keeping the dead body of the laborer, the family agreed on the assurance of the SDM
स्थानीय थाना क्षेत्र के डांडी गांव के ईंट भट्ठे पर काम करने के दौरान दम घुटने से मजदूर गिरधारी वर्मा की मौत से आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने शव जेठवारा- प्रतापगढ़ मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान महिलाओं की पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई।
विज्ञापन

तकरीबन आधे घंटे तक लगे जाम के दौरान नारेबाजी होती रही। मौके पर पहुंचे एसडीएम के आश्वासन पर परिजन शव के अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। पुलिस ने भट्ठा मालिक पर मुकदमा दर्ज कर लिया। लीलापुर थाना क्षेत्र के रेड़ी गांव निवासी गिरधारी वर्मा डांडी गांव स्थित पांडेय ब्रिक्स पर मजदूरी करता था।
विज्ञापन

सोमवार की रात ईंट पकाने के लिए आग लगाई गई। चिमनी ठीक करते समय गैस व धुएं की चपेट में आने से वह अचेत हो गया। इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर लालगंज में मौत हो गई। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को घटना से आक्रोिशित परिजन जेठवारा- प्रतापगढ़ मार्ग पर नौबस्ता गांव के पास शव लेकर पहुंच गए। पुलिस ने सड़क पर शव रखने से रोक दिया। इसे लेकर परिजन तथा ग्रामीण हंगामा करने लगे।
हालांकि वहां मौजूद बाघराय व जेठवारा थाने की पुलिस ने सभी को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान महिलाओं से पुलिसकर्मियों की धक्कामुक्की हुई। हंगामे के बीच महिलाएं शव सड़क पर रखकर ईट भट्ठा संचालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगीं। इससे वाहनों का आवागमन बंद हो गया।
कुछ देर बाद एसडीएम लालगंज मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बात करते हुए दस लाख रुपये आर्थिक सहायता व भट्ठा मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस बीच एसडीएम ने मृतक के भतीजे बृजेश वर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने की जानकारी दी।

इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर चले गए। मृतक गिरधारी के कंधे पर परिवार की जिम्मेदारी थी। पत्नी, बेटी अंकिता, उमा, राजमती, बेटे मुकेश व आरके का पालन पोषण मृतक की कमाई से ही हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed