फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Kidnapped teenager escaped from the clutches of miscreants

Pratapgarh News: बदमाशों के चंगुल से भाग निकला अगवा किशोर

Fri, 14 Jun 2024 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 14 Jun 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped teenager escaped from the clutches of miscreants
घर के बगल खेत से छुट्टा मवेशियों को भगाने गए किशोर का बुधवार की सुबह स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। वह किसी तरह बदमाशों के चंगुल से छूटकर भाग निकला। जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

हथिगवां थाना क्षेत्र के सलेमपुर निदुरा बरौधा निवासी गोपी चंद्र विश्वकर्मा का 13 वर्षीय बेटा ईशान घर के बगल खेत से छुट्टा मवेशियों को भगाने गया था। इसी दौरान पहुंचे स्कॉर्पियो सवार लोग उसके बेटे को अगवाकर गाड़ी में बैठा लिया और फरार हो गए। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के गैसपुर मौली के समीप बदमाश गाड़ी खड़ी कर दुकान पर नाश्ता करने लगे। तभी मौका पाकर किशोर वहां से भाग निकला। रास्ते में राहगीरों ने उसे रोता देख पूछताछ शुरू की तो उसने आपबीती बताई। इस पर राहगीरों ने सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ लेकर गए। परिजनों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। कुंडा इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह का कहना है कि ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन




ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

कुंडा। दिल्ली से घर लौट रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के मौली गांव निवासी अभिषेक सरोज (21) दिल्ली रहकर काम करता था। बुधवार को वह दिल्ली से घर के लिए निकला था। बृहस्पतिवार सुबह वह प्रयागराज पहुंचा। वहां से बस पकड़कर बाबूगंज उतरा। उसके बाद रेलवे लाइन के किनारे से घर के लिए चल दिया। इसी बीच मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। यह देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सूचना परिजनों के साथ ही पुलिस को दी। बेटे के मौत की खबर सुनते मां दहाड़े मारकर रोने लगीं। मृतक छह बहनों के बीच इकलौता भाई था। घटना के बाद वंदे भारत ट्रेन आधे घंटे तक खड़ी रही। करीब 2:15 बजे वह लखनऊ के लिए रवाना हुई। संवाद



प्रधान हत्याकांड के मुख्य आरोपी तक नहीं पहुंच पाई पुलिस

बाबागंज। विकास खंड के डिहवा जलालपुर ग्राम प्रधान करुणेश भारती उर्फ मम्मन की हत्या में नामजद मुख्य आरोपी एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। जबकि हत्या में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना से संबंधित संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मृतक प्रधान करुणेश भारती का गांव महेशगंज थाना क्षेत्र में आता है। उनकी हत्या कुंडा क्षेत्र में हुई थी। दो थानों की पुलिस मुख्य आरोपी इम्तियाज की तलाश में जुटी है। कुंडा पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग अभी तक हाथ नहीं लगा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed