{"_id":"60afefffc57b035e7107fe02","slug":"kidnapped-member-to-fulfill-quorum-of-gram-panchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत का कोरम पूरा करने के लिए सदस्य को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत का कोरम पूरा करने के लिए सदस्य को उठाया
Fri, 28 May 2021 12:46 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 28 May 2021 12:46 AM IST
सार
- अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने पहुंचकर मीटिंग स्थल पर किया हंगामा
- कोरम के अभाव में बैठक हुई स्थगित, सूचना के बाद पहुंची पुलिस कर रही छानबीन
विज्ञापन
अपहरण
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबा बेलखरनाथधाम विकासखंड के सांगापट्टी में ग्राम पंचायत की बैठक में कोरम पूरा करने के लिए सोमवार को निर्वाचित प्रधान काम करने गए ग्राम पंचायत सदस्य को अगवा कर गांव उठा लाया। जानकारी मिलने पर अनहोनी की आशंका से परेशान परिजन मीटिंग स्थल पहुंचकर हंगामा करने लगे। हंगामे के चलते कोरम के अभाव में मीटिंग स्थगित करनी पड़ी। शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पट्टी कोतवाली के सांगापट्टी ग्राम सभा में बृहस्पतिवार को समितियों के गठन को लेकर बैठक होनी थी। सदस्यों का आरोप है कि उन्हें बैठक की सूचना नहीं दी गई थी। देर शाम करीब पांच बजे बैठक प्रारंभ हुई। इसके बाद भी कोरम अपूर्ण था। जिसे पूरा करने के लिए निर्वाचित प्रधान चंद्रमणि मिश्रा के करीबी सिसौरा के रहने वाले ग्राम पंचायत सदस्य देवी प्रसाद को कंधई थाना क्षेत्र के चौपई से काम करते समय जबरन उठा लाए।
इस बात की जानकारी होने पर पत्नी व बेटा अनहोनी की आशंका जताते हुए मीटिंग स्थल प्राइमरी स्कूल पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। काफी देर तक चले हंगामे के बाद उसे प्रधान के करीबियों ने छोड़ा। तब जाकर माहौल शांत हुआ। इसके बाद ग्राम पंचायत सदस्य देवी प्रसाद ने निर्वाचित प्रधान समेत समर्थकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
तीन दुकानदारों पर मुकदमा, 100 बाइकों का चालान
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले तीन दुकानदारों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस ने पंजाबी मार्केट अफसर क्लाथ स्टोर, न्यू नामधारी क्लाथ स्टोर और नंदनी साड़ीज के मालिकों पर मुकदमा दर्ज कराया है। इसके अलावा 100 बाइकों का चालान किया है।