{"_id":"580cfbd64f1c1b2f77bc1e41","slug":"kathak-dancer-sony-chaurasiya-in-belha","type":"story","status":"publish","title_hn":"दृढ़ निश्चय से ही मिलेगा लक्ष्य:सोनी चौरसिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दृढ़ निश्चय से ही मिलेगा लक्ष्य:सोनी चौरसिया
प्रतापगढ़
Updated Sun, 23 Oct 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर व विश्व रिकार्डधारी कथक नृत्यांगना सोनी चौरसिया ने कंसापट्टी में चौरसिया महासभा की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में कहा कि यदि दृढ़ निश्चय हो तो लक्ष्य पाने से कोई रोक नहीं सकता है। कथक नृत्य को उन्होने योग दिवस, महिला दिवस की तर्ज पर कथक दिवस के रूप में मनाए जाने की वकालत की।
कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मंत्री व भाजपा नेता राजेन्द्र प्रताप उर्फ मोती सिंह ने कहा कि बेटियां हर घर का सम्मान होती हैं। उन्हें बोझ नहीं समझना चाहिए। आज आधी आबादी भी तेजी से समाज के हर कार्य में अपनी हिस्सेदारी दे रही है। कथक नृत्य में विश्व रिकार्ड बनाकर इस बेटी ने देश का सम्मान व मान बढ़ाया है। पान की दुकान से जीविका चलाने वाले की बेटी से इस देश में रिकार्ड पर रिकार्ड बना डाले, एक बेटी की कीमत पिता ही समझ सकता है। ऐसी बेटी का सम्मान कर ेचौरसिया समाज ने बेटियों का उत्साहवर्द्धन किया है। चौरसिया समाज के जिलाध्यक्ष शिव कुमार चौरसिया ने कहा कि देश में सम्मान दिलाने वाली इस बेटी को राज्यसभा की सदस्यता देने का भी कार्य सरकार को करना चाहिए। कार्यक्रम को अच्छे लाल चौरसिया, रामकेदार, रामरतन, सुरेश चौरसिया प्रधान समेत अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पारसनाथ चौरसिया तथा संचालन विजय चौरसिया ने किया। आयोजक शिव कुमार उर्फ बाल कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर लाल साहब सिंह, अशोक सिंह, सूर्य पाल वर्मा, मीडिया प्रभारी विनोद पांडेय, जगदंबा चौरसिया समेत तमाम लोग मौजूद रहे।