फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Kanpur Intercity will run on the track as a special train from February 1

एक फरवरी से स्पेशल ट्रेन के तौर पर पटरी पर दौड़ेगी कानपुर इंटरसिटी

Thu, 21 Jan 2021 12:56 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Intercity will run on the track as a special train from February 1
चिलबिला से सुल्तानपुर ट्रैक पर इलेक्ट्रिक इंजन के ट्रायल को रवाना होती टीम। - फोटो : PRATAPGARH
बेल्हावासियों के लिए राहत भरी खबर है। दस माह से बंद चल रही कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन एक फरवरी से शुरू होने जा रहा है। फिलहाल इसे स्पेशल ट्रेन के तौर चलाया जाएगा। ट्रेन पुराने टाइम टेबल के अनुसार ही चलेगी। इससे लखनऊ-कानपुर का सफर करने वाले व्यापारियों के साथ जिले के अन्य लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ से बनकर कानपुर वाया लखनऊ होकर जाने वाली इंटर सिटी एक्सप्रेस का संचालन कोरोना काल में बंद कर दिया गया था। लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी इस ट्रेन को पटरी पर नहीं लाया गया था। इससे जिले के व्यापारियों के साथ इलाज कराने के लिए लखनऊ जाने वाले मरीजों को परेशान होना पड़ रहा था। अब एक फरवरी से इस ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है। हालाकि अभी इंटरसिटी को स्पेेशल ट्रेन बनाकर चलाया जाएगा। जनरल टिकट पर यात्री सफर नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

एक फरवरी को शाम 05.35 बजे यह कानपुर से प्रस्थान करेगी। उसी दिन रात 11 बजे प्रतापगढ़ पहुंचेगी । दो फरवरी को भोर में 04.25 बजे कानपुर के लिए प्रस्थान कर उसी दिन सुबह 9.40 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी । इंटरसिटी स्पेशल ट्रेन का ठहराव उन्नाव, लखनऊ, निगोहां, बछरावां, हरचंदपुर, रायबरेली, फुरसतगंज, जायस, कासिमपुर, गौरीगंज, अमेठी, अंतू तथा चिलबिला स्टेशनों पर होगा। स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन मिश्र ने बताया कि मेरे पास अभी लिखित सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिलबिला-सुलतानपुर रेलमार्ग पर पहली बार दौड़ा इलेक्ट्रिक इंजन
अयोध्या का सफर बेल्हावासियों के लिए अब आसान हो गया है। कम समय में इलेक्ट्रिक ट्रेन से जिले के लोग सफर पूरा कर सकेंगे। चिलबिला से सुलतानपुर के बीच विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद बुधवार को पहली बार इस रेलमार्ग पर इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ा।
रेलवे ने इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ाकर परीक्षण किया। जल्द ही सीआरएस होने जा रहा है। सीआरएस के बाद इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
प्रयागराज से सुलतानपुर के बीच विद्युतीकरण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था केईसी इंटरनेशन लिमिटेड को मिली थी। कार्यदायी संस्था ने दिसंबर माह में प्रतापगढ़-फाफामऊ के बीच कार्य पूरा करने के साथ इलेक्ट्रिक इंजन इस रेल मार्ग पर दौड़ाकर ट्रायल भी कर लिया था।

बुधवार को चिलबिला से सुल्तानपुर के बीच इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल किया गया। स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन मिश्र ने बताया कि ट्रायल सफल रहा। अब सीआरएस होना है। 28 जनवरी तक सीआरएस होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed