{"_id":"64d7af1c2a25a323950b6434","slug":"joint-team-of-revenue-and-police-formed-to-settle-land-dispute-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-2864-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जमीनी विवाद निपटाने के लिए राजस्व और पुलिस की बनी संयुक्त टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जमीनी विवाद निपटाने के लिए राजस्व और पुलिस की बनी संयुक्त टीम
Sat, 12 Aug 2023 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 12 Aug 2023 09:41 PM IST
विज्ञापन
डीएम, एसपी ने सुनी लोगों की समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। समाधान दिवस में जेठवारा और महेशगंज थाने में जमीन का विवाद अधिक देख डीएम प्रकाशचंद्र श्रीवास्तव और एसपी सतपाल अंतिल ने राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बनाई है। इससे राजस्व विभाग और पुलिस बल मौके पर जाकर विवादों का निपटारा करेगा।
शनिवार को थानों पर आयोजित समाधान दिवस में जेठवारा थाने में 14 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से छह का निस्तारण उसी समय कर दिया गया। महेशगंज में कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने कहा कि जो फरियादी अपनी समस्या लेकर आए उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनें और समस्याओं का निस्तारण करें।