फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   jewellers became hopeless. loss became of 80 crores

सराफा कारोबारियों की तैयारी पर फिरा पानी, 80 करोड़ का नुकसान

Sun, 26 Apr 2020 12:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
jewellers became hopeless. loss became of 80 crores
जिले के सराफा कारोबारियों की तैयारी पर पानी फिर गया है। 30 जून तक शादी-विवाह पर रोक लगने से लगभग 80 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। दुकानदारों की मानें तो सहालग के दिनों में दुल्हनों को सजाने और दूल्हे को प्रसन्न करने के लिए सोने के आभूषण की खरीदारी करते थे। मगर लॉकडाउन ने आभूषण कारोबारियों की कमर तोड़कर रख दी है।
विज्ञापन

जिले में सराफा कारोबारियों का सबसे अधिक नुकसान हुआ है। वर्तमान में दस ग्राम सोने की कीमत 48,000 रुपये है। जो सहालग में और भी आगे बढ़ोत्तरी हो जाती है। अप्रैल,मई और जून के माह में सबसे अधिक शादियां होती हैं। होली के पहले सहालग की तैयारी करने वाले कारोबारियों को इस बार लॉकडाउन ने पटखनी दी है। 03 मई तक लॉकडाउन रहने से आभूषण कारोबारियों को उम्मीद थी कि चार मई से दुकानें खुलने पर नुकसान की कुछ भरपाई हो जाएगी। मगर शासन ने 30 जून तक शादी-विवाह के आयोजन पर रोक लगाने से उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। सराफा कारोबारियों का कहना है कि अगर चार मई से दुकानें खुलने का आदेश भी जारी होता है, तो आभूषण की बिक्री होने की संभावना नहीं हैं। जब 30 जून तक शादियां नहीं होगी, तो आभूषण लेने कौन आएगा। फिलहाल अब सराफा कारोबारियों की नजर योगी सरकार के अगले फैसले पर टिकी हुई है।
विज्ञापन

दुल्हन, दूल्हे का आभूषण बनाने के लिए एडवांस बुकिंग कराने वाले लोग अब फोन करना बंद कर दिए हैं। जो आभूषण बना हुआ है, उसे लेने वाला कोई नहीं है। दुकानदारों की मानें तो अप्रैल और मई की शादियां पहले ही कैंसिल हो चुकी है, जून की शादियों से उम्मीद टिकी हुई थी। मगर नए आदेश ने मुसीबत में डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोने के आभूषणों का सैनिटाइजेशन नहीं हो सकता है। सोने के आभूषणों में केमिकल पड़ते ही धब्बे पड़ जाएंगे। इससे ग्राहक जहां खरीदने से कतराएंगे, वहीं उचित दाम भी नहीं मिलेगा। इसलिए सराफा कारोबारियों ने सैनिटाजेशन करने से हाथ खड़ा कर दिया है। वह स्वयं सैनिटाइज होकर आभूषण छूने की बात तो कर रहे हैं, मगर आभूषण को सैनिटराइज करने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed