{"_id":"654bb1f517ce7278ba098cf6","slug":"jcb-sheds-roof-in-fight-cross-fir-filed-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-7204-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मारपीट में जेसीबी से गिराया छप्पर, हुई क्रॉस एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मारपीट में जेसीबी से गिराया छप्पर, हुई क्रॉस एफआईआर
Wed, 08 Nov 2023 09:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 08 Nov 2023 09:36 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ऊगापुर गांव निवासी अर्चना श्रीवास ने बुधवार को आठ लोगों पर मारपीट कर छप्पर गिराने का केस दर्ज कराया है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी इसी मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई है। अर्चना का आरोप है कि पांच नवंबर को गांव के ही कुछ लोगों ने जमीन विवाद में उससे मारपीट की ओर जेसीबी से उसका छप्पर गिरा दिया। इस दौरान अर्चना को गंभीर चोटें भी आईं। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर हरीलाल, मानसिंह, ज्ञानेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, दूसरे पक्ष से खुशी की तहरीर पर फूलचंद, मुन्ना, आकाश, अर्चना, शानू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन