फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Jam placed after keeping the body of historyheater in the market

हिस्ट्रीशीटर का शव बाजार में रखकर लगाया जाम

Sat, 03 Aug 2019 11:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Jam placed after keeping the body of historyheater in the market
उदयपुर थाने के अठेहा चौराहे पर युवक की हत्या के दुसरे दिन जाम लगाये लोगों से ज्ञापन लेते एसडीएम ल? - फोटो : PRATAPGARH
उदयपुर। डीएम -एसपी को मौके पर बुलाने व सुरक्षा की मांग को लेकर परिजन व ग्रामीणों ने हिस्ट्रीशीटर के शव को अठेहा बाजार में रखकर जाम लगा दिया। पुलिसकर्मियों से लोगों की झड़प होती रही। बवाल की आशंका को देखते हुए लोग दुकानें बंद करने लगे। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पांच घंटे बाद शव को सुपुर्दे खाक के लिए ले जाया गया। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। पत्नी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। नामजद आरोपी राजन के करीबियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

उदयपुर इलाके के कुंभीआइमा निवासी आदिल 30 पुत्र बाबूअली थाने का हिस्ट्रीशीटर था। शुक्रवार की सुबह बाबा का गांव नहर के करीब धान की खेत में उसकी रक्तरंजित लाश मिली थी। पांच नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परिवार के लोगों ने सात घंटे तक उदयपुर थाने में हंगामा काटा था। एक आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेने की खबर के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका था। रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शनिवार की सुबह परिवार के लोग पुलिस प्रशासन के रवैये के खिलाफ आक्रोश जताने लगे। मामले की भनक लगने पर सांगीपुर व उदयपुर थानाध्यक्ष कुंभीआइमा पहुंचकर परिजनों को समझाने लगे। परिजन डीएम व एसपी को बुलाने की जिद पर अड़े रहे। करीब दस बजे घर से आदिल का शव लेकर परिजन व ग्रामीण अठेहा बाजार पहुंचे। जहां शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। बाजार में अचानक अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। कुछ ही देर में दुकानदार अपनी दुकानें बंद करने लगे। अनहोनी की आशंका के चलते लोग दूरी बनाए रहे। इस दौरान जाम लगाने वाले लोगों से पुलिस की झड़प भी होती रही। पांच घंटे बाद एसडीएम लालगंज विनीत उपाध्याय व सीओ लालगंज रमेशचंद्र मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों ने मांग रखी कि इरफान को सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस, बीस लाख की मदद और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। एसडीएम ने भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को पूरा कराने के लिए वह शासन को पत्र भेजेंगे। लाइसेंस के लिए भी संस्तुति कर रहे हैं। तब जाकर परिवार के लोग शव को सुपुर्द-ए- खाक करने के लिए राजी हुए। इस दौरान भारी भीड़ के बीच शव को कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। सीओ लालगंज रमेशचंद्र ने बताया कि नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। एक नामजद आरोपी व पत्नी रूबी सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। राजन सिंह के कुछ साथियों को भी उठाया गया है।
विज्ञापन

आखिर कौन लेगा सरकारी मदद
आदिल की तलाश में उदयपुर पुलिस ने गुरुवार की रात दबिश दी थी। जिसके बाद उसके पिता बाबू खां ने कहा कि उसने आदिल को अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया है। ऐसे में शनिवार को शव सडक़ पर रखकर बीस लाख रुपये व शस्त्र लाइसेंस की मांग परिजन कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि जब परिजनों ने उसे बेदखल कर दिया था तो अब सरकार से मिलने वाली मदद कौन लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंभीआइमा से लेकर अठेहा तक सहमे रहे लोग
उदयपुर थाने के एचएस आदिल की हत्या के बाद इलाके में तनाव दिखा। शनिवार को कुंभीआइमा में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। जनाजे की नमाज का समय निर्धारित न होने के कारण लोगों की भीड़ बढ़ती ही जा रही थी। चूंकि रोड के किनारे ही आदिल का मकान था। ऐसे में सडक़ पर आवागमन ठप रहा। अठेहा पहुंचकर जाम लगाने के बाद भी लोग बवाल की आशंका में सहमे रहे।

उदयपुर थाने के अठेहा चौराहे पर युवक की हत्या के दुसरे दिन विरोध में ग्रामीणों द्वारा लगाये गये जा

उदयपुर थाने के अठेहा चौराहे पर युवक की हत्या के दुसरे दिन विरोध में ग्रामीणों द्वारा लगाये गये जा- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed