फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Jail for two accused who assaulted advocates

Pratapgarh News: अधिवक्ताओं से मारपीट करने वाले दो आरोपियों को जेल

Fri, 21 Jul 2023 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 21 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Jail for two accused who assaulted advocates
मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में अधिवक्ताओं से मारपीट तथा लूट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया। वहीं चिन्हित किए गए तीसरे कर्मचारी को फिलहाल राहत दी है। पुलिस की कार्रवाई किसी के गले नहीं उतर रही।
विज्ञापन

मंगलवार को चिकित्सालय में पर्चा काउंटर पर अधिवक्ताओं को कई लोगों ने मारपीट कर गले की चेन छीन ली थी। इस मामले में अधिवक्ता शशिकांत की तहरीर पर पुलिस ने डॉ. सचिन, डॉ.लक्ष्मीकांत समेत 10-12 अज्ञात एमबीबीएस छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस बुधवार से मारपीट करने वालों की तलाश कर रही है। हिरासत में लेकर लोगों को पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ा भी जा रहा था। बृहस्पतिवार को शहर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने दावा किया कि अब तक घटना के वायरल वीडियो से तीन लोगों को चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी प्रभात वर्मा व कपूर चौराहा निवासी मोहम्मद हासिम घटना में शामिल रहे हैं। लिखापढ़ी के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। तीसरे आरोपी कर्मचारी को भी चिन्हित कर लिया गया है।





00
पूर्व विधायक के भाई का चल रहा इलाज, नहीं निकली बुलेट
प्रतापगढ़। भाजपा के पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा के भाई नीरज ओझा का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश का दावा कर रही है। दूसरी ओर घायल नीरज का मधुमेह कम न होने की वजह से ऑपरेशन कर जांघ में फंसी बुलेट नहीं निकाली जा सकी। रानीगंज थानाध्यक्ष सर्वेश सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed