फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   It rains in the morning, sunshine in the afternoon

सुबह रिमझिम बरसात, दोपहर बाद खिली धूप 

Thu, 04 Jun 2020 11:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
It rains in the morning, sunshine in the afternoon
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
पछुवा व पुरवा हवाओं के टकराव के बीच गुरुवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह बादलों की सक्रियता बढने से रिमझिम बारिश शुरू हो गई। दोपहर तक  रिमझिम बारिश व बूंदाबांदी का क्रम लगा रहा। दोपहर बाद बादल छंटे और आसमान साफ हुआ। हालांकि बारिश से गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 30.0 व न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 1.0 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। 
विज्ञापन


वातावरण में एक हप्ते से पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है। आसमान में बादलों की दखल से तल्ख धूप के बीच दहक रहे वातावरण में नर्मी आई है। आसमान में बादलों ने डेरा जमा रखा है। पुरवा हवाओं ने अपनी पैठ बना रखी थी। इससे आसमान में बादलों की सक्रियता देखी जा रही है। गुरुवार को सुबह पुरवा हवाओं के बीच पछुआ ने भी दखल दे दिया।
विज्ञापन


हवाओं का द्वंद्व शुरू हुआ तो बादलों की सक्रियता बढ़ गई। देखते-देखते ही कहीं रिमझिम बारिश तो कहीं बूंदाबांदी होने लगी। बारिश से शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, भगवाचुुंगी, अंबेडकर चौराहा, सदर बाजार, स्टेशन रोड आदि स्थानों पर सड़कों पर किच़पिच हो गई। आवागमन में लोगों को काफी दिक्कत हुई। दोपहर 12 बजे के तक रुक-रुक कर बारिश होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ हो गया और धूप खिली। दिनभर गर्मी का असर कम रहा। मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पश्चिमी हवाओं की दखल से आसमान में बादलों की सक्रियता बढ़ी है। जिससे रिमझिम बारिश व बूंदाबांदी हुई है। अभी भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

एक सप्ताह में 15 डिग्री लुढ़का तापमान 

पश्चिमी विक्षोभ के चलते एकाएक बदले मौसम से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। आसमान में बादलों की दखल से तपती धूप व लू से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर 15 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर 30.0 पर पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान में  आंशिक गिरावट दर्ज की गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed