फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Inspector commits suicide by shooting at friend's house in Delhi

दोस्त के घर दिल्ली में दरोगा ने गो

Tue, 15 Nov 2022 08:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Inspector commits suicide by shooting at friend's house in Delhi
प्रतापगढ़। हथिगवां थाना क्षेत्र के समसपुर निवासी दरोगा मनोज विश्वकर्मा (34) ने दिल्ली में दोस्त के घर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। उनकी तैनाती आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली में थी। वह एक मामले की जांच करने हरियाणा गए थे। दरोगा के चाचा ही पैतृक गांव समसपुर में ही रहते हैं। जबकि उनका पूरा परिवार प्रयागराज के फाफामऊ स्थित शांतिपुरम में रहता है।
विज्ञापन

दरोगा मनोज अपने पिता माता प्रसाद विश्वकर्मा के निधन के बाद वर्ष 2016 में पुलिस विभाग में मृतक आश्रित कोटे में भर्ती हुए थे। मौजूदा समय में उनकी तैनाती आजमगढ़ जनपद के देवगांव थाने पर थी। वह लड़की भगाने के एक मुकदमे की विवेचना कर रहे थे। जांच के दौरान उन्हें आरोपी के हरियाणा में होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद वह महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ 10 नवंबर को हरियाणा के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से मनोज रविवार को दिल्ली में रहने वाली अपनी बहन के घर पहुंच गए। शाम को वह दिल्ली में ही सरिता विहार कॉलोनी (डीडीए फ्लैट) में रहने वाले अपने दोस्त मनीष के घर पहुंचे। जहां आधी रात बाद करीब एक बजे कमरा बंद किया फिर गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को सूचना गांव पहुंची तो हर कोई हैरत में पड़ गया। पैतृक गांव में परिवार संग रहने वाले उनके चाचा राम प्रसाद रोने लगे। जबकि मनोज की मां कुसुम देवी, पत्नी रीता विश्वकर्मा व बेटी पीहू प्रयागराज के शांतिपुरम में रहते हैं। खबर मिलने के बाद परिवार के लोग बदहवास हैं।
आजमगढ़ के एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि दरोगा मनोज विश्वकर्मा विवेचना के लिए हरियाणा गए थे। उनके खुदकुशी करने की सूचना पर आजमगढ़ पुलिस को दिल्ली भेजा गया है। परिजनों को भी सूचना दी गई है।
आजमगढ़ में तैनात दरोगा ने दिल्ली में की आत्महत्या
विवेचना के लिए हरियाणा गए थे एसआई मनोज
आजमगढ़ की पुलिस दिल्ली के लिए रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली में तैनात एक दरोगा ने रविवार की रात दिल्ली में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर पुलिस ने परिवार के लोगों को सूचना दी। जनपद से पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हो गई।

देवगांव कोतवाली में एसआई मनोज विश्वकर्मा (28) एक मामले की विवेचना करने के लिए हरियाणा गए थे। वहां से वह दिल्ली अपने दोस्त के घर पहुंचे। वहां रविवार की देर रात लगभग एक बजे कमरे का दरवाजा बंद कर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घटना की जानकारी आजमगढ़ की पुलिस को दी। इसके बाद जनपद की पुलिस ने एसआई के परिजनों को घटना की जानकारी दी। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि दरोगा मनोज विश्वकर्मा एक केस की विवेचना के लिए हरियाणा गए थे। इसी दौरान उन्होंने अपने दोस्त के घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आजमगढ़ की पुलिस दिल्ली के लिए रवाना हो गई है
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed