फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   In the procession of Muharram, sticks and sticks were used in Ramnagar, stones were pelted in Sheetlaganj, six injured

Pratapgarh News: मोहर्रम के जुलूस में रामनगर में चले लाठी-डंडे, शीतलागंज में पथराव, छह घायल

Sun, 30 Jul 2023 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 30 Jul 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
In the procession of Muharram, sticks and sticks were used in Ramnagar, stones were pelted in Sheetlaganj, six injured
मोहर्रम के जुलूस के दौरान शनिवार को केबल हटाने के मामूली विवाद पर हंगामा हो गया। तैयारियों के बाद प्रशासन की चूक सामने आई। रानीगंज के रामनगर, दिलीपपुर के शीतलागंज व नगर पंचायत सिटी में लाठी-डंडे चलाए गए। पथराव की भी घटना हुई। छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

तनाव के मद्देनजर इलाके में पुलिस तैनात की गई है। रामनगर में करबला से पहले ताजिया रोक दिया गया। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया है। मौके पर पहुंचे सीओ रानीगंज ताजियादारों को समझाते रहे, लेकिन वे नहीं माने। देर शाम तक ताजिया करबला में नहीं दफनाए जा सका।
विज्ञापन

रामनगर से मातमी माहौल में ताजिया का जुलूस निकला। जोगियान बस्ती से जुलूस आगे बढ़ ही रहा था कि रास्ते में बिजली का केबल हटाने की बात पर विवाद हो गया। ताजियादारों व बस्ती के लोगों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे और तलवार लेकर जुटी भीड़ मारपीट पर उतर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में जोगियान बस्ती के आबिद अली, उसका बेटा शहजाद व दिलशाद और सेबू घायल हो गए। पिटाई से ताजियादार मोहर अली के बेटे केसर आलम और मोहम्मद वारिस भी घायल हुए। घटना के बाद ताजिया रोक दिया गया। दिए गए। घटना की जानकारी पर सीओ विनय प्रभाकर साहनी और एसओ सर्वेश सिंह फोर्स लेकर पहुंचे। जिसके बाद विवाद और हंगामा करने वाले भाग निकले।
मारपीट में घायल लोगों को परिजन निजी वाहनों और एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर ले गए। काफी देर तक चले मान मनौव्वल के बाद ताजिया उठाया गया, लेकिन गाजी की बाग करबला पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जिद पर अड़े लोगों की मांग पर पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद भी ताजिया रोके रखा गया।
दिलीपुर के शीतलागंज चौराहे पर शुक्रवार को आधी रात डीजे के साथ ढोल नगाड़े के बीच अकीदतमंद मातमपुर्सी कर रहे थे। इस दौरान दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई। अंसारी बस्ती व डीजे संचालक के बीच कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। उनके बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। चर्चा है कि बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया गया, लेकिन पुलिसकर्मी इस तरह की घटना से इन्कार करते रहे। पुलिस ने रात में ही दोनों पक्षों से पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने बंद कराईं दुकानें, कब्जे में लिया डीजे
पथराव की घटना के बाद पुलिस ने बाजार की करीब 10 से अधिक दुकानों को बंद करा दिया। तनाव को देखते हुए बाजार में पुलिस तैनात थी, लेकिन घटना रोकी नहीं जा सकी। पुलिस ने डीजे भी कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष दिलीपपुर राधेश्याम ने बताया कि मारपीट हुई थी। मामले में अभी किसी पक्ष ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी है।


मोहर्रम पर निकाले गए 39 ताजिये
रानीगंज। मोहर्रम पर अलग-अलग जगहों से कुल 39 छोटे और बड़े ताजिया के जुलूस निकाले गए। सभी ताजिया गाजी का बाग, हरिहरगंज, जामताली के करबला में दफन किए गए। सुवंसा में भी शान-ओ-शौकत के साथ जुलूस निकला।


जिम्मेदारों की लापरवाही से रामनगर में हुई घटना
रानीगंज थाने में मोहर्रम के त्योहार को शांति और सौहार्द से निपटाने को लेकर ताजियादारों की बैठक हुई थी। जिसमें रामनगर के ताजियादारोंं ने रास्ते में केबल और तार का मुद्दा उठाया था। पुलिस ने समस्या का समाधान कराने की बात कही थी। मगर जिम्मेदार लापरवाह बने रहे। नतीजा केबल हटाने के विवाद में जमकर मारपीट हो गई। पुलिस और प्रशासन की तैयारियां धरी की धरी रह गईं।


सिटी में प्रदर्शन के दौरान भिड़े युवा
नगर पंचायत सिटी में शुक्रवार की रात नौंवीं मोहर्रम का जुलूस अकीदत के साथ निकाला गया। रात में अखाड़े का प्रदर्शन कर रहीं दो टीमों के युवा खिलाड़ियों के बीच तकरार होने लगी। दोनों पक्ष लाठी-डंडा लेकर आमने सामने आ गए। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को डांट फटकार कर वहां से हटाया।


अखाड़ा में करतब के दौरान उस्ताद घायल, सिर पर लगी लाठी
कटरामेदनीगंज। नगर पंचायत कटरा मेदनीगंज में शनिवार को मोहर्रम के जुलूस में अकबरी अखाड़ा कटरा मेदनीगंज, दिलदार अखाड़ा प्रतापगढ़ सिटी और अकबरी अखाड़ा सुखपाल नगर के सदस्य अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान अकबरी अखाड़ा कटरा मेदनीगंज के उस्ताद मुख्तार अहमद राइन के सिर पर लाठी लगने से चोट आई। इस दौरान वहां अफरातफरी मच गई। घायल उस्ताद को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।


मातमी माहौल में करबला में दफन हुए ताजिये

मोहर्रम की दसवीं को ताजियादारों ने मातमी जुलूस निकाला। जुलूस चिकपट्टी, पुरानी पट्टी, चांदपुर तुरकान, रायपुर कटरा, बेलसंडी व कुम्हिया होते हुए चौक पहुंचे थे। यहां से जुलूस चांदपुर तुरकान स्थित कर्बला पहुंचे। जहां ताजिया व उसके फूल दफनाए गए। इस दौरान मेले में बच्चों ने खरीदारी भी की। सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाल नंदलाल फोर्स के साथ मौजूद रहे।




सुरक्षा के बीच लालगंज में निकला मातमी जुलूस

कस्बे व ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह मातमी जुलूस निकाले गये। लालगंज नगर के खानापटटी तथा खालसा सादात, लालगंज बाजार, ककरहिया आदि जगहों पर ताजिये के जुलूस निकाले गए। गाजे-बाजे के साथ निकाले गए मातमी जुलूस में अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ा था। मातमी जुलूस खालसा तिराहे खानापटटी, लालगंज बाजार से निकलकर तहसील रोड होते हुए कालाकांकर, अस्पताल रोड होते हुए खानापटटी के करबला तक निकाले गए। बाद में ताजिये और फूल दफन किए गए। वहीं क्षेत्र के सगरा सुंदरपुर, कैथौला, रायपुर तियांई, ढिगवस, डीहमेंहदी, जलेशरगंज, रामपुर बावली, पिंजरी, रेहुआ लालगंज, सांगीपुर, मुस्तफाबाद, दीवानगंज आदि जगहों पर भी अकीदतमंदों ने मातमी का जुलूस निकालकर हजरत इमाम हुसैन की याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed